सेवा सुशासन व गरीब कल्याण पखवाडे का 30 मई से आगाज
भाजपा आशापुरा व प्रताप मंडल की समीक्षा बैठक सम्पन्न
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भाजपा मां आशापुरा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सशक्त मंडल समीक्षा बैठक मंडल भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य आतिथ्य में व मण्डल अध्यक्ष रामावतार लाटा की अध्यक्षता में डिग्गी मोहल्ला स्थित मुरारका भवन में हुई। मुख्य अतिथि भूतड़ा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। बैठक के दौरान देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने सशक्त मंडल की समीक्षा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करना चाहिए। पार्टी में बूथ का एक-एक कार्यकर्ता ही अपने समर्पण से चुनावी युद्ध में विजय दिलवाता है। भूतड़ा ने विधानसभा स्तर पर हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने पर भी जोर दिया। मंडल अध्यक्ष लाटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 30 मई को मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता 30 मई से 14 जून तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने किया। बैठक में मंडल महामंत्री मुकेश घावरी, मंडल उपाध्यक्ष संजय नाहर, देवकीनंदन शर्मा, विजय दगदी, देवीदास सोनी, मंडल मंत्री अभिषेक नाहटा, प्रशांत भराडिय, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू पहलवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कड़ीवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, अमरचंद कुमावत, श्री किशन जांगिड़, हिमांशु शर्मा, राजेश जांगिड़, बलवंत सिंह मुच्छल, चंदन सिंह बिलोनिया, श्रीचंद लड्ढा, कमल भराडिया, सुरेंद्र तंवर, प्रकाश रिणवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह प्रवक्ता जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि भाजपा महाराणा प्रताप की बैठक हुई। जिसमें देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम पखवाडा एवं उक्त रिती नीती के बारें में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को जानकारी दी। इस मौके पर प्रताप मंडल के अध्यक्ष नरेश मित्तल सहित अनैक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थें।
More Stories
70 वर्ष से अधिक के यात्री सहायक भी ले जा सकेंगे साथइस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्र कराएगी राज्य सरकार
मूसेवाला हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा… 19 साल के अंकित ने छलनी किया था सीना, पुलिस भी हैरान
राम रहीम की असली-नकली याचिका खारिज:हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, बोले- कोई फिक्शनल मूवी देख ली क्या?; पिटीशन दायर करते समय दिमाग लगाया करो