KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भाजपा जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा तीर्थ नगरी

भाजपा जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा तीर्थ नगरी

Spread the love

भाजपा जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा तीर्थ नगरी

पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का रथ आज तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचा। जहां पर हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का पूर्ण समर्थन करते हुए कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन के विरुद्ध घर घर जानकारी देने के लिए सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर वासियों ने विशाल बाइक रैली के साथ जनाक्रोश पूरे शहर में यात्रा निकाली और शहर वासियों से कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध उनकी शिकायतों के पत्र भी कार्यकर्ताओं ने आमजन से लेकर आक्रोश रथ की पेटिका में डालें।

विधायक रावत ने बताया कि, आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के आमजन अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिस कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में आम जनता को लुभावने वादों की घोषणाओं से लुभाया था, लेकिन उन घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं किया, इसकी सच्चाई से अब पूरे प्रदेश वासी रूबरू हो चुके हैं। आज पूरा प्रदेश केवल गुंडागर्दी, लचर कानून व्यवस्था, प्रशासनिक हठधर्मिता, महिलाओं बच्चियों के साथ दुराचार, अपहरण, मारपीट, अनैतिक कृत्यों, अतिक्रमियों के बुलंद हौसलों, किसान, मजदूर, बेरोजगार सहित हर वर्ग की उपेक्षा से ही सना हुआ है। जन कल्याण और विकास की बात राजस्थान प्रदेश से कांग्रेस ने कौसो दूर कर दी है। प्रदेश वासी बस अब आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का आईना दिखाने का इंतजार कर रहे हैं।

विशाल बाइक रैली के साथ चुंगी नाके से रामधाम, गुरुद्वारा, रंग जी का मंदिर, वराह घाट चौक, गऊघाट, ब्रह्म चौक, श्री ब्रह्मा मंदिर, मेला ग्राउंड, अंबेडकर सर्किल, राजकीय चिकित्सालय और एसडीएम ऑफिस होते हुए राम धाम पहुंचा यात्रा रथ। पूरी यात्रा में कार्यकर्ताओं और शहर वासियों ने जय श्रीराम के और जय भारत माता के नारों से पुष्कर तीर्थ नगरी को एक बार फिर भगवामय कर दिया।

विशाल जनाक्रोश यात्रा में विधायक रावत के साथ पुष्कर विधानसभा प्रभारी प्रेमचंद बैरवा पूर्व विधायक दूदू दिनेश प्रधान प्रधान पीसांगन ,नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि,मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव,रोहन बाकोलिया,संदीप पाराशर,मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर,कमल पाराशर(जैकी),मण्डल मंत्री मदनमस्त पाराशर,महावीर जैन,धर्मप्रकाश रावल,अंशुमान पाराशर,पवन शर्मा,मण्डल के कोषाध्यक्ष व पार्षद कमल रामावत,वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश पाराशर,युवा मोर्चा मण्डल पुष्कर के अध्यक्ष भुवनेश पाठक,अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल पुष्कर के अध्यक्ष हेमराज तेजी,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम भाटी,महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष रेखा सरवाडीया,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नौशाद अली, महिला मोर्चा अजमेर देहात की जिला उपाध्यक्ष व पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर,सर्वेश्वर शास्त्री,नगर पालिका पुष्कर के पार्षद व आर्थिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकेश कुमावत,पार्षद व सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक विष्णु प्रसाद सैन,पार्षद व नगर निकाय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक महेंद्र सिंह खंगारोत,सहसंयोजक भीकम खत्री,पार्षद धर्मेन्द्र नागौरा,मंडल के मीडिया प्रभारी व विधानसभा के आई.टी. संयोजक मोहित पाराशर,शक्ति केन्द्र संयोजक लखन सरवाडीया,व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक मुकेश जाखेटीया,शिक्षक प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक राजेन्द्र शास्त्री, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक भेरु नारायण राजगुरु, सहसंयोजक प्रेम नारायण सातोरिया,चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक किशन गोपाल जाट,प्रवासी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकुल भाटी,पशुपालन प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक महावीर कुमावत,विधि प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मदन सांखला, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मदन लाल माली,सह संयोजक नोरत काबरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक गिरधर गोपाल (बोम)पाराशर, सह संयोजक पवन(नाना) पाराशर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक प्रवीण(गुड्डू) चौधरी,खेलकूद प्रकोष्ठ के मंडल सह संयोजक लाभांशु वैष्णव,बूथ अध्यक्ष पवन पोपिन्स,पवन राजगुरु,सम्पत सिंह रत्नु,नवीन महर्षि,संदीप पाठक,मधुसूदन पाराशर(मैक्स),ओबीसी मोर्चा मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश चांदावत,पारस नाथ,गिरधर गोपल पाराशर,अनिल पाराशर (भईया),विकास पाराशर(बाबू), लक्की पाराशर,गोविन्द पाराशर, राघव पाराशर,दामू पाराशर,वरुण पाराशर(बाबू),राजकुमार पाराशर, सुधांशु पाराशर,यशराज पाराशर,आदित्य पाराशर, जितेंद्र पाराशर लक्ष्मीकांत गोड़,मुरली पाराशर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Skip to content