KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » केवल सत्ता की लालची कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है : रावत

केवल सत्ता की लालची कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है : रावत

Spread the love

केवल सत्ता की लालची कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है : रावत

जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आमजन के मन का आक्रोश है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। युवाओं को नौकरी देंगे। परंतु ना तो कर्जा माफ किया और ना ही युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश भर में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, सरकार केवल सत्ता की लालसा के लिए आई है। उसे आम जनता से कोई मतलब नहीं है। राजस्थान में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, और क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है, वहीं पूरे प्रदेश में नशे के व्यापार को भी भारी बढ़ोतरी मिली है। राज्य सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पा रही आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे मेहनतकश युवा मौत को गले लगाना बेहतर समझ रहे हैं। अतः आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर हमें राजस्थान में पुनः सुशासन की स्थापना करनी है। जनाक्रोश यात्रा के दौरान विधायक रावत ने ग्रामीणों की तरफ से आक्रोश प्रकट किया।

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विधानसभा के नरवर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी का जन आक्रोश रथ आज छातड़ी, चांदियावास, गेगल, जाटली, उंटडा, सराणा, मगरा, सरदार सिंह की ढाणी, रामनेर, दाता, आखरी, गगवाना, कायड, बैंक कॉलोनी, घूघरा गांवों में पहूंचाया। जन आक्रोश रथ के साथ शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध अपने-अपने शिकायतों के पत्र डाले।

जन आक्रोश यात्रा में यह लोग रहे मौजूद –
प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा सरिता गैना देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, यात्रा संयोजक अरुण वैष्णव, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गोस्वामी, सुरजीत सिंह रावत मंडल अध्यक्ष खोडा गणेश, जिला परिषद सदस्य सूरज करण गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, प्रधान प्रतिनिधि बद्री गुर्जर, महामंत्री नंद लाल परिहार, महामंत्री धनराज जाट, ईश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चेतन गुर्जर, सलीम भाई गेगल, रामनेर सरपंच मुकेश धायल, सराना सरपंच सुरेश माली, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, बहादुर, शंकर सिंह राठौड़, छितर सिंह, छोटू सिंह चौधरी, जागीरदार सा, बलवीर खटाना सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया।

Skip to content