KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भनई पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ने का करे उपाय- डॉ. रघु शर्मा

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
नई पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ने का करे उपाय- डॉ. रघु शर्मा

Spread the love

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
नई पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ने का करे उपाय- डॉ. रघु शर्मा
केकड़ी 27 दिसम्बर। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए उपाय किए जाने चाहिए।
राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इससे नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए उपाय किए जाने की आवश्यकता है। विधायक डा. रघु शर्मा यहां मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।डॉ. शर्मा ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलने से हम स्वस्थ रहते है। आज की युवा पीढ़ी खेल मैदान से दूर होती जा रही।
उन्होंने कहा कि केकड़ी के लिए यह गौरव की बात है कि यहां नवनिर्मित खेल स्टेड़ियम पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अपार खेल प्रतिभाएं छिपी हुई है। सरकार उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान कर आगे लाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसमें शारीरिक शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को गढकर तैयार करने का दायित्व सरकार ने उन्हें सौंपा है। केकड़ी खेल नगरी रही है। यहां के पटेल मैदान से कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम रोेशन किया है। वहीं इस मैदान ने कई अंतराष्ट्रीय स्तर के कोच दिए है।
डा. शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 40 लाख रूपये की लागत से खेल मैदान तैयार हो रहे है। गांवों में ओपन जिम भी बनाए जा रहे है। केकड़ी के पटेल मैदान पर 10 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से खेल स्टेड़ियम व स्पोटर्स कॉम्पेक्स का निर्माण किया जा रहा है।इसमें इंडोर व आउटडोर खेल का आयोजन किया जा सकेगा तथा बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था के लिए कमरे भी बनाए जा रहे है।
इस अवसर पर श्री सागर शर्मा, नसीराबाद के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। क्लब के मनीष शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 32 टीमें इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रही है। समारोह में सतीश मालू, पालिकाध्यक्ष श्री कमलेश साहू, अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, श्री प्रधान धाकड़, पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सम्पतदेवी झारोटिया, राजेन्द्र भट्ट, शक्ति प्रताप सिंह पीपरोली, रतन पंवार, धनेश जैन, सांवरलाल गुर्जर, धर्मेन्द्र धातरवाल, संजीव शाह, राजीव शाह, अविनाश दुबे, निर्मल चौधरी उपस्थित थे।

Skip to content