KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा का स्वागत, खादी उत्पादों में,छूट के लिये आभार व्यक्त किया

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा का स्वागत, खादी उत्पादों में,छूट के लिये आभार व्यक्त किया

Spread the love

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा का स्वागत कर खादी उत्पादों में दी जा रही छूट के लिये आभार व्यक्त किया

अजमेर 20 जनवरी ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने आज राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री ब्रज किशोर शर्मा के आज अजमेर आगमन पर अरबन हाट, वैशाली नगर में बुके भेंटकर स्वागत किया तथा खादी संस्थाओं की स्टालों पर ऊनी, सूती, रेशमी, एवं पॉली खादी के विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर राजस्थान द्वारा 50 प्रतिशत विशेष छूट दिये जाने तथा गत 3 वर्षों से खादी पर लगातार 35 प्रतिशत की छूट दिये जाने के निर्णय के लिये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व श्री ब्रजकिशोर शर्मा का आभार व्यक्त किया। शैलेंद्र अग्रवाल श्री ब्रजकिशोर शर्मा के साथ खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Skip to content