KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » किराणा दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार: 4 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार, मौके से कार और बाइक भी जब्त..!!

किराणा दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार: 4 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार, मौके से कार और बाइक भी जब्त..!!

Spread the love

जालौर.. किराणा दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार: 4 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार, मौके से कार और बाइक भी जब्त..!!

जालोर में डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने छापे0मारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक, 3 युवकों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से दुकान की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी रतनाराम देवासी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांफाडा तिराहा जालोर से केसवणा जाने वाली सड़क पर जालोर निवासी जहांगीर खान ने अपना मकान एक महिला को किराए पर दे रखा है। जहांगीर खान और किरायएदार महिला मिलकर किराना दुकान की आड़ में देह व्यापार कराते हैं। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और मकान पर दबिश दी। इस दौरान 3 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस पर पुलिस ने तीनों महिलाओं, 3 युवकों के साथ ही मकान मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

किराने की दुकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार_
डीएसपी ने बताया की मकान मालिक जहांगीर खान और किराएदार महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सड़क किनारे किराना और पान बीड़ी की दुकान लगा रखी है। मकान मालिक और किराएदार महिला ने पश्चिम बंगाल और जोधपुर की 2 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया था और नियमित रूप से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मकान मालिक जहांगीर खान से बोगस ग्राहक भेजकर दिया गया 500 रुपए का नोट बरामद किया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के कमरे और बेड से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इसके अलावा जहांगीर खान के कब्जे से ब्रेजा कार और ग्राहक अरविंद कुमार के कब्जे से मोटर साइकिल बरामद की है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से बड़ी पोल जालोर निवासी जहांगीर खान पुत्र रहमान खान (मकान मालिक), सियाणा निवासी जयंतीलाल पुत्र नाथाराम प्रजापत, सियाणा निवासी अरविंद कुमार पुत्र जैपाराम प्रजापत और सियाणा निवासी भरत पुत्र वैलाराम प्रजापत को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है, इसमें मकान में किराए से रहने वाली महिला जालोर की रहने वाली है, जबकि एक महिला पश्चिम बंगाल और एक महिला जोधपुर की रहने वाली है। कोतवाली थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

You may have missed

Skip to content