KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » राजस्थान कांग्रेस प्रभारी बोले- मोदी खत्म हुआ तो देश बचेगा:कहा- जांच करवाओ, कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो पुलवामा हादसा नहीं करवाया

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी बोले- मोदी खत्म हुआ तो देश बचेगा:कहा- जांच करवाओ, कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो पुलवामा हादसा नहीं करवाया

Spread the love

जयपुर
कांग्रेस ने जयपुर में उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोदी पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर दी। रंधावा ने पीएम मोदी पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं चुनाव लड़ने के लिए मोदी ने पुलवामा कांड तो नहीं करवाया? वहीं, नरेंद्र मोदी को बेईमान भी कह डाला।

रंधावा ने कहा- हमारी लड़ाई अडाणी के साथ नहीं, बीजेपी के साथ है। बीजेपी को मारो। अडाणी-अंबानी साथ ही मर जाएंगे। जब कांग्रेस आए तो अडाणी-अंबानी नहीं आने चाहिए। इन्हें जेल जाना चाहिए। हमारे कई लीडर इन्हें साथ लेकर नहीं चल पड़े। यह ध्यान रखना होगा।

पढ़िए, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा के मोदी पर 5 बड़े बयान

  1. कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो पुलवामा नहीं करवा दिया
    मोदी कहते हैं कि पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे। पहले यह तो बताइए, पुलवामा कैसे हो गया। इसकी जांच करवाओ। कहीं, चुनाव लड़ने को तो ऐसा नहीं करवा​ दिया। आज तक पुलवामा का पता नहीं चला। गौतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकवादियाें ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत में एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।
  2. मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा
    रंधावा ने कहा- सभी नेताओं से कहता हूं कि अपनी लड़ाई खत्म करें। मोदी-बीजेपी को खत्म करने की बात करिए। अगर मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि देशभक्ति होती क्या है?
  3. मोदी जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया
    आजादी की लड़ाई में जेलो में जाने वाले सब कांग्रेसी परिवार हैं। कांग्रेस परिवारों की पांच-पांच पीढ़ियां देश के लिए जेल गई हैं। अंडमान की सेल्युलर जेल में हर कांग्रेसी का खून है। मोदी कहते है ​कि कांग्रेस ने क्या किया है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया है, तेरे जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया।

कांग्रेस जयपुर में अडाणी के खिलाफ राजभवन घेराव करने की कोशिश कर रही थी। सिविल लाइंस फाटक पर सभा को संबोधित करते सुखजिंदर सिंह रंधावा।
कांग्रेस जयपुर में अडाणी के खिलाफ राजभवन घेराव करने की कोशिश कर रही थी। सिविल लाइंस फाटक पर सभा को संबोधित करते सुखजिंदर सिंह रंधावा।

  1. अडाणी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर लाए हैं
    रंधावा ने कहा- अंग्रेज जब आए थे तो वे ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने लाए थे। मोदीजी ने अडाणी जैसे आदमी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर लाए हैं। 200 साल ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को लूटा, पूरे देश पर कब्जा कर लिया। यह देश का सत्यानाश करेगा। देश दोबारा गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। देश में मोदी नहीं अडाणी तय कर रहा है कि क्या होना है?
  2. बीजेपी को मार लो, अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा
    रंधावा ने कहा- अनुशासनहीनता इतनी है कि आज अडाणी की बात कर लो, पहले यह कर लूं। जिस दिन अनुशासन आ गया तो हम अडाणी को एक दिन में देश निकाल देंगे। पहले मोदी को निकालो, मोदी निकल गया तो अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा। पहले बीजेपी को मार लो, अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा। नरेंद्र मोदी देश का बेड़ा गर्क कर रहा है, देश बेच रहा है।

रंधावा ने कांग्रेस में गुटबाजी और मतलबी नेताओं को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। पढ़िए, 3 बड़ी बातें…

  1. हमें कांग्रेस के लिए काम करना है, किसी व्यक्ति के लिए नहीं
    रंधावा ने कहा- अगर कार्यकर्ता जिंदा है तो कांग्रेस जिंदा है। हमें कांग्रेस के लिए काम करना है। किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करना है। हम संस्था हैं, किसी के नाम पर कांग्रेस नहीं चलती, कांग्रेस के नाम पर कोई चलता है।

रंधावा ने कहा- विधायकों को कहना चाहता हूं कि आप इलेक्शन मोड में आ जाइए। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का सहारा मत लीजिए। हमें सीधे लोगों के पास जाना होगा। हमारी कमियां क्या हैं, यह पूछना होगा। यह अंग्रेजों का राज नहीं है। इसी बीच जब जिंदाबाद के नारे लगे तो रंधावा ने टोकते हुए कहा- आप जब जिंदाबाद कहते हो, इसीलिए नेताओं का दिमाग खराब हो जाता है।

सिविल लाइंस फाटक पर धरने के दौरान रंधावा सहित सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।
सिविल लाइंस फाटक पर धरने के दौरान रंधावा सहित सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।

  1. अफसोस, हर नेता पूछता है मुझे क्या बनाओगे?
    रंधावा ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा- मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पास जो भी आता है। वह यह नहीं कहता है कि कांग्रेस को कैसे आगे लेकर जाना है? नेता कहते हैं कि मुझे क्या बनाओगे? भाई, पहले कांग्रेस को बनाओ। मुझे काम करने वाले चाहिए। कोई कोटा सिस्टम नहीं चलेगा। यह इसका आदमी है, उसका आदमी है, टिकट दे दो, यह नहीं चलेगा। जो कांग्रेस का वर्कर है, जो काम करता है। उसे टिकट मिलेगा।
  2. कांग्रेसियों में करंट नहीं
    रंधावा ने कांग्रेस नेताओं से कहा- हमें लडाई लड़नी होगी। लड़ाई राजस्थान से लड़ी जाएगी। इसे रणभूमि बनाना होगा। आप कांग्रेसी बैठे हो। आप अपने में करंट लाइए। अभी कहेंगे कि करंट नहीं है। करंट लेकर आओ, फिर जो स्टेज पर बैठे हैं, वे डरेंगे। यहां पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी बैठे हैं, पंजाब में 2017 में जिस तरह हम करंट लेकर आए थे, वैसा ही करंट हमें लेकर आना है।
    रंधावा ने कहा कि चौधरी और मैं साथ काम करते रहे हैं। एक-एक कांग्रेसी के घर गए। अकालियों का 10 साल का राज खत्म किया। पंजाब में कई तरह के माफिया थे। उन्हें खत्म किया। क्या हम मोदी को खत्म नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने कहा- डरो मत, हमें छाती तानकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

You may have missed

Skip to content