KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » सतयुगकालीन आध्यात्मिक तीर्थ पुष्कर जी के सानिध्य में होगा संत समागम

सतयुगकालीन आध्यात्मिक तीर्थ पुष्कर जी के सानिध्य में होगा संत समागम

Spread the love

पुष्कर, सतयुग कालीन आध्यात्मिक तीर्थ पुष्कर जी के सानिध्य में होटल गोल्डन हेरिटेंस में 19 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले प्रभु कृपा दुख निवारण समागम की चर्चा जोरों पर है।  इस समागम के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  समागम की तैयारियां बहुत जोरों शोरों से चल रही है।  समागम आयोजक समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए गए हैं। समागम आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले मार्गो के दोनों तरफ रंगीन झांकियां लगाई गई है।  यहां की सभी धर्मशाला होटल लॉज यात्री निवास लगभग बढ़ते जा रहे हैं। समागम आयोजन स्थल के मार्गों पर चहल-पहल देखी जा सकती है  .  भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आने को मद्देनजर रखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं।   इस समागम में बॉलीवुड अभिनेताओं,  राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की संभावना है।  
समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य सद्गुरु श्री को महान “महाब्रह्मर्षि” पद से काशी विद्वत परिषद व सप्तऋषियों ने अलंकृत किया है इससे हम सभी गौरवान्वित हुए हैं और हम उनके दर्शनों के लिए आतुर  है।  इससे पहले अमेरिका कनाडा यूरोप तथा अन्य पश्चिमी देशों ने भी बीज मंत्र की महाशक्ति को स्वीकार किया है वहां की सरकारें प्रभु कृपा के शक्तिशाली विज्ञान को देखकर आश्चर्यचकित है।   विश्व की महाशक्ति अमेरिका ने परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी को 29 अप्रैल 2022 को “मास्टर का बीज मंत्र” व  “स्कॉलर ऑफ़ स्प्रिचैल साइंस ” अवार्ड दिया है।  इससे भारतवासियों साधु समाज तथा बुद्धिजीवियों के मन में असीम उत्साह का संचार हुआ है।  सभी के मन में इस बीच मंत्रों के महा साधक व महामानव के   दर्शनों की उत्कंठा है।  
 सेवा समिति के सदस्यों ने आगे बताया कि परम पूज्य महा ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी पूरे विश्व में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के माध्यम से बीज मंत्र विज्ञान व अवधान महायोग के द्वारा दुख निवारण रहस्य प्रदान करते हैं।  जिससे तन मन धन के कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है तथा जीवन में खुशहाली आती है।   जिन लोगों का इलाज मेडिकल साइंस नहीं कर पाई वह दुख निवारण संभव हुआ है।  समूह में सुनाएं अनुभव इसके साक्षात प्रमाण है।   सारा विश्व सनातन संस्कृति और आयुर्वेद की ओर देख रहा है क्योंकि जिन लोगों का समाधान विश्व के डॉक्टर और वैज्ञानिक खोज रहे हैं उसका समाधान परम पूज्य महा ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने कर दिया है।   इस समागम में परम पूज्य सद्गुरु जी भगवान ब्रह्मा,  मां दुर्गा की कृपा के रहस्य प्रदान करेंगे।  

Skip to content