KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » आज का राशिफल व पंचांग गणगौर व्रत कल।

आज का राशिफल व पंचांग गणगौर व्रत कल।

Spread the love

आज का राशिफल व पंचांग

************************

23 मार्च, 2023, गुरुवार

===================

आज और कल का दिन खास 

*************************

23 मार्च 2023 : चेटीचंड आज।

24  मार्च 2023 : गणगौर व्रत कल।

आज का राशिफल 

****************

23 मार्च, 2023, गुरुवार

=================

मेष राशि : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किए हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको मिलेगा। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बनती दिख रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। कोई भी लंबी बीमारी यदि चल रही है, तो इसके लिए आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाए रखने का है।

वृष राशि : शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है, यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। साथ ही यदि बहुत लंबे समय से संतान सुख से आप वंचित हैं तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमे आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतनें की आवश्कता है। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखनें का प्रयास करें अन्यथा चोरी का खतरा बनता नजर आ रहा है। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लंबा चलेगें।

मिथुन राशि : आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी, लेकिन वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आप परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज करियर और पेशे की दृष्टिकोण से उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह राशि : आपकी नौकरी की हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक एव व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: आपको सावधान रहने की आवश्कता है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आप में से अधिकतर को अच्छे परिणाम देगा। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही जो जातक बदलाव की तलाश में हैं, उन्हे थोड़ा और प्रयास करने की आवश्कता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और रिश्तेदारों से मेल-मिलाप संभव है। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

तुला राशि : छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय दें।

वृश्चिक राशि : छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। आज के दिन कुछ संपत्ति जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आप में से कुछ को बेचैन कर सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

धनु राशि : विदेशी व्यापार से संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनाई जा सकती है। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागीदार आज आपके लिए अशांति का स्रोत होगा। अपने मिजाज पर आपको संयम रखने की आवश्कता है। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि : आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब होने की आशंका है। पारिवारिक एवं व्यावासयिक सदंर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन करीबी रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपके दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय फिलहाल ठीक नही है। नुकसान होने की संभावना है।

कुंभ राशि : आज आप कुछ हद चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। यह आपकी संतुष्टि के लिए होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि : आज का दिन आपको चौतरफा खुशी देने वाला है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। जानकारी इकट्ठा करने के सदंर्भ में आप अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

You may have missed

Skip to content