KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भाजपाइयों ने किया चेटीचंड के जुलूस पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

भाजपाइयों ने किया चेटीचंड के जुलूस पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

Spread the love

आज दिनांक 23 मार्च 2023 को चेटीचंड के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की ओर से चेटीचंड के भव्य जुलूस पर पुष्प वर्षा कर चेटीचंड जुलूस का भव्य स्वागत किया गया जिसमे भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी वरीष्ठ कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे उन्होंने जोश के साथ चेटीचंड जुलूस का स्वागत किया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ सभी मार्गो पर भ्रमण किया इस अवसर पर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा , अरविंद यादव , उपमहापौर नीरज जैन सही सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल मंदिर पर झूलेलाल जी के दर्शन कर अजमेर के विकास एवं खुशहाली की कामना की

मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि कल दिनांक 24 मार्च 2023,शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे,भाजपा कार्यालय , भुनाबाय अजमेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश सोनी का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,पूर्व शिक्षामंत्री राजस्थान व वर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी के NCPSL राष्ट्रीय समिति के सदस्य नियुक्त होने पर एवं पूर्व महिला एवम् बाल विकास मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीमती अनिता जी भदेल के सर्वश्रेष्ठ विधायक से सम्मानित होने पर स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम रहेगा,
साथ ही बूथ सशक्तिकरण महाअभियान व कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ होने वाले महा घेराव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी

कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा संभाग प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता एवं शहर जिला प्रभारी वीरमदेव सिंह का प्रवास रहेगा

साथ ही भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि भारत माँ के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर भाजपा शहर जिला अजमेर कोटि-कोटि नमन करती है, मां भारती के इन वीर सपूतों की शहादत ने करोड़ों युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन के लिए प्रेरित किया, इनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा

साथ ही भाजपा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की, बधाई देने वालों में सांसद भागीरथ चौधरी शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी दक्षिण विधायक अनिता भदेल महापौर ब्रज लता हाडा उपमहापौर नीरज जैन जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, संपत सांखला पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा, अरविन्द यादव, आदि ने हर्ष व्यक्त किया

Skip to content