KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » राजस्थान में 30% कम पढ़ेंगे 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे:6-12वीं तक के सिलेबस में कटौती, नए सेशन में बंटेगी नई किताबें

राजस्थान में 30% कम पढ़ेंगे 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे:6-12वीं तक के सिलेबस में कटौती, नए सेशन में बंटेगी नई किताबें

Spread the love

राजस्थान में 30% कम पढ़ेंगे 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे:6-12वीं तक के सिलेबस में कटौती, नए सेशन में बंटेगी नई किताबें

जयपुर

राजस्थान में अब 6 से 12वीं तक के करीब लाखों स्टूडेंट्स को 30% कम सिलेबस पढ़ना पड़ेगा। कोरोना काल के बाद स्टूडेंट्स पर पढ़ाई के दबाव को कम करने के लिए सिलेबस में 30% की कटौती की गई है। कम सिलेबस वाली नई किताबें इसी सैशन में बच्चों को पढ़ने के लिए मिल जाएंगी। राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल बुधवार से इन किताबों का डिस्ट्रीब्यूशन शुरू करने जा रहा है।

स्कूली सिलेबस में हुए इतने बड़े बदलाव को लेकर स्टूडेंट के साथ ही उनके पेरेंट्स के मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं। ये 30% सिलेबस कम क्यों किया गया है? क्या जो सिलेबस कम हुआ है, वो अगले साल पढ़ाया जाएगा? इन सभी सवालों का जवाब भास्कर ने शिक्षाविद् और इस बदलाव में शामिल रहे अधिकारियों से लिया साथ ही
राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव विनोद पुरोहित ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के सिलेबस में 30% की कटौती की गई है। ये बदलाव एनसीईआरटी की तर्ज पर कक्षा 6 से 12वीं तक की किताबों में किए गए हैं। ताकि कोरोना काल के बाद स्टूडेंट्स पर किसी तरह का दबाव ना बने। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अच्छी और गुणवत्ता युक्त शिक्षा हासिल कर सकें।

कैसे-कैसे बदलाव किए गए हैं?

पुरोहित ने बताया कि पाठ्य पुस्तक मंडल की ओर से एक्सपर्ट कमेटी की देखरेख में ही विषय वार अनुपात के आधार पर सिलेबस में कटौती की गई है। सिर्फ कठिन या सिर्फ सरल टॉपिक को नहीं हटाया गया है। बल्कि पूरे सिलेबस को आनुपातिक रूप से ही कम किया गया है। ताकि स्टूडेंट्स फोकस होकर अच्छे से पढ़ाई कर सकें। राजस्थान की जो भी स्कूल प्रदेश के बोर्ड द्वारा एफिलिएटेड हैं, वहां पाठ्य पुस्तक मंडल की किताबें ही मान्य होंगी। इसके लिए 22 मार्च तक नई पुस्तकें स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

नए सिलेबस के अनुसार प्रिंट हुई 10वीं मैथ की किताब। इन्हें जल्द ही स्टूडेंट्स को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।
नए सिलेबस के अनुसार प्रिंट हुई 10वीं मैथ की किताब। इन्हें जल्द ही स्टूडेंट्स को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

30% तक कटौती कैसे?

राजस्थान में पाठ्य पुस्तक मंडल द्वारा एनसीईआरटी की तर्ज पर ही सिलेबस तैयार किया जाता है। इस बार एनसीईआरटी ने अपने सिलेबस में 30% तक की कटौती की है। ऐसे में राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल भी अपनी किताबों में 30% तक की कटौती कर रहा है। जिसे नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए जल्द ही वितरित किया जाएगा।

NCERT से बेहतर क्वालिटी

उन्होंने कहा कि राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल की किताबें एनसीईआरटी से बेहतर है। हमने भी 30% सिलेबस में कटौती की है। वहीं हमारी क्वालिटी उनसे ज्यादा बेहतर है। लेकिन स्टूडेंट्स को पाठ्य पुस्तक मंडल की ज्यादा जानकारी नहीं है। इसकी वजह से वह बाजार में एनसीईआरटी की किताबों को खरीदना पसंद करते हैं। जबकि पाठ्यपुस्तक की मंडल की किताब एनसीईआरटी से ज्यादा बेहतर और अच्छी क्वालिटी की है।

https://t.me/zonesamachar

Skip to content