KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » केकड़ी जिला महोत्सवडॉ रघु शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

केकड़ी जिला महोत्सव
डॉ रघु शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

केकड़ी जिला महोत्सव
डॉ रघु शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

अजमेर 26 मार्च। केकड़ी जिला घोषित होने के पश्चात पहली बार केकड़ी आगमन पर पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रदेश में नए जिले एवं संभाग बनाए गए थे। इनमें केकड़ी को भी नया जिला बनाया गया था। जिला घोषित होने के पश्चात पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा पहली बार केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आए। इनके केकड़ी आगमन पर रविवार को दिनभर शहर में उत्सव का माहौल रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों ने खुशी का इजहार किया। डॉ. शर्मा के केकड़ी क्षेत्र में प्रवेश के साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। पूरे रास्ते ग्रामीणों में रोक-रोक कर फूल मालाओं के साथ डॉ. शर्मा तथा श्री सागर शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

केकड़ी क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा भी डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया गया। संगठनों के पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए माल्यार्पण भी किया। साधु-संतों ने भी इस कार्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किए। केकड़ी स्थित पटेल मैदान में केकड़ी जिला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

डॉ रघु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केकड़ी क्षेत्र विकास से बहुत दूर था। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए पूरा खजाना खोल दिया। उपखंड अधिकारी कार्यालय से आरंभ हुआ सफर बजट घोषणा में अतिरिक्त जिला कलक्टर तक पहुंचा। अब सरकार ने इसे जिला घोषित किया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहकर समोधित किया। क्षेत्र के नागरिक इसके लिए उनको कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केकड़ी में जिले के लिए आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं पहले से ही जुटाने का प्रयास किया गया। जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए राजकीय चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया गया। चिकित्सालय में पलंगों की संख्या, चिकित्सा सुविधा एवं चिकित्सकों के पदों में वृद्धि की गई। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी जिला स्तर के समकक्ष क्रमोन्नत करने का कार्य किया गया। यह कार्य सरकार द्वारा गत लगभग साढ़े चार वर्षों से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केकड़ी के विकास की धारा लगातार बहती रहेगी। सरकार द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार द्वारा संसाधनों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। वर्तमान में घोषित नवीन जिलों में केकड़ी का विकास अन्य जिलों के लिए मॉडल बनेगा। पीसीसी सदस्य श्री सागर शर्मा का स्थानीय युवाओं द्वारा जोशो खरोश के साथ स्वागत किया गया।

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. रघु शर्मा के स्वागत में जो हुजूम उमड़ा वो ऐतिहासिक है, डॉ रघु शर्मा जब पहली बार चुनाव जीतकर आए थे तब उन्होंने एक संकल्प लिया था, केकड़ी में जिला स्तर के दफ्तर लानें के पीछे बड़ी सोच थी, आज जिला स्तर का अस्पताल यहां मौजूद है, अब यहां कलेक्टर और एसपी बैठेंगें, अजमेर जिला मुख्यालय से जो दूरी थी, उससे हम सबको परेशानी होती थी, अब वो परेशानी खत्म हो गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से आमजन की जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है। युवाओं को चाहिए कि वे इन फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही इन योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित भी किया जाना चाहिए। केकड़ी जिला बनने से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से क्षेत्र के आर्थिक विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जिला बनने से केकड़ी में विकास कार्यों की सीधी मॉनिटरिंग संभव होगी पूर्णविराम इसके साथ-साथ अतिरिक्त बजट उपलब्ध होने से विकास को नई दिशा मिलेगी।

Skip to content