KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » आज का राशिफल व पंचांग28 मार्च, 2023, मंगलवार

आज का राशिफल व पंचांग28 मार्च, 2023, मंगलवार

Spread the love

आज का राशिफल व पंचांग

************************

28 मार्च, 2023, मंगलवार

===================

आज और कल का दिन खास 

*************************

28 मार्च 2011 को सामने आए पशु गणना के आंकड़ों के अनुसार देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई। 

28 मार्च 2015 को साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

29 मार्च 2023 : दुर्गा अष्टमी कल।

आज का राशिफल 

****************

28 मार्च, 2023, मंगलवार

=================

मेष राशि : बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है, तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

वृष राशि : आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे, लेकिन आपकी सेहत साथ नहीं देगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है, किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यावसायिक संदर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें, तो बेहतर रहेगा। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें।

मिथुन राशि : आय के लिए बेहद शुभ दिन है। व्यापारिक कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

कर्क राशि : स्वास्थ्य के संदर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है, तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है। ऐसे में पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा। 

सिंह राशि : आज उद्यमी और व्यवसायी व्यस्त रहेंगें और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया जा सकता है। आप दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आप किसी पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं, जो भविष्य में स्थायी प्रेम संबंध का रूप ले सकता है। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। 

कन्या राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगें। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है, तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।

तुला राशि : व्यापारिक संदर्भ में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिये भी अच्छा है।

वृश्चिक राशि : यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारियों से मदद और पुरस्कार प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। 

धनु राशि : आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपनी शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछेक की माता जी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

मकर राशि : आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशि : व्यावसायिक और आर्थिक सन्दर्भ में आज आप कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आपकी आय कम हो सकती है और आपके निवेश ठहराव के चरण में जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगें, इसलिए आपको कमिटमेंट करने से पहले दो बार सोचना श्रेयकर रहेगा। संतान का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। चिकित्सा और अन्य व्यर्थ व्यय आपकी बचत को क्षीण कर सकतें हैं। 

मीन राशि : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आपकी जिद एवं तकरार का बुरा असर पड़ सकता है। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

You may have missed

Skip to content