KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » कांग्रेस का संभाग स्तर जनसंवाद कार्यक्रम 31 मार्च को जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

कांग्रेस का संभाग स्तर जनसंवाद कार्यक्रम 31 मार्च को जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

Spread the love

कांग्रेस का संभाग स्तर जनसंवाद कार्यक्रम 31 मार्च को

जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

अजमेर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर संभाग के कांग्रेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जनसंवाद कार्यक्रम 31 मार्च को जवाहर स्कूल सिविल लाइन में अपराह्न 3:00 बजे आयोजित किया जाएगा!

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजस्थान के पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे!

जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां के लिए आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की !

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती श्याम प्रजापति नरेश सत्यावना विपिन बेसिल शमसुद्दीन अंकुर त्यागी आलोक गुप्ता दयानंद चतुर्वेदी कैलाश कोमल मनीष सेठी दिशांत कनोजिया हेमंत जोधा चंद्रशेखर बालोटिया सुनील कैन आदि उपस्थित थे!

Skip to content