KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » डेयरी अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता**कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह संभाग स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम कल

डेयरी अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता
**कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह संभाग स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम कल

Spread the love

डेयरी अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में पहुंचेंगे 10 हजार कार्यकर्ता
**कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह संभाग स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम कल
**मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा व रंधावा करेंगे शिरकत
अजमेर (वि.)।सिविल लाइन स्थित राजकीय जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कांग्रेस के संभाग स्तरीय संकल्प सत्याग्रह जनसंवाद कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिले से लगभग दस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व देहात उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, पशुपालक व किसान बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिले भर से लगभग 200 बस अजमेर आएंगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल में पशुपालकों व किसानों के लिए पांच हजार करोड़ से भी अधिक की घोषणा की गई है, जिससे किसानों पशुपालकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।उन्होंने कहा कि भाजपा की हठधर्मिता को आमजन समझ रहा है वही मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यकाल में की गई घोषणाओं ने आज प्रदेश को मॉडल स्टेट के रूप में पहचान दिलाई हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलेभर से पशुपालक, कांग्रेसी कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जिले के बघेरा, सरसडी, पारा,मेवदाखुर्द, भीमडावास, केरोट, देवास, रामगढ़, हनुतिया, भेरूखेड़ा, जालिया,सथाना, दौलतपुरा, लोरड़ी, जालिया, मसूदा, बांदनवाड़ा, केकड़ी, सावर, सरवाड़, बोराडा रमोला सिरोंज कटसूरा बांदरसिंदरी, डिडवाड़ा, हरमाड़ा, रूपनगढ़, कोटडी, करकेडी, सलेमाबाद, रलावता, रामनेर की ढाणी, जाटली, गगवाना, लोहारवाड़ा, श्रीनगर, सिंनोद, तिहारी, सांपदा, मांगलियावास, लीडी, लमाना जेठाना, दांतड़ा, नागेलाव ,गोला करनोस, थोरियान, नांद, भट्टसूरी, पगारा, पीसांगन, गोविंदगढ़, फतेहपुर, पिचोलिया, लेसवा, नांद, बुधवाड़ा, डोडियाना, सराधना, तबीजी, दोराई, राजगढ़, नांदला, बाघसुरी, बनेड़िया, झड़वासा, दिलवाड़ा, ब्यावर, सरमालिया, ब्यावरखास, देलवाड़ा, पिपलाज, माधोगढ़, सारनिया, राजपुरा, खेमपुरा तिहारी आदि स्थानों से बसों के माध्यम से पशुपालक, किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। चौधरी ने पशुपालक कार्यकर्ताओं व किसानों से अपील की है कि वह समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Skip to content