कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी एवं आतिशबाजी की
अजमेर ! कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की बहुमत से जीत पर कांग्रेसियों ने आज महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में जश्न मनाया! कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया !
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी प्रियंका गांधी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आगामी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
इस अवसर पर नगर निगम अजमेर की नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर नरेश सत्यीवना विजय नागोरा पार्षद सर्वेश पारीक सुनील धानका कुशाल कोमल नकुल खंडेलवाल मनीष सेठी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल कैलाश झालीवाल दिलीप सामतानी ईश्वर टहलियानी देशराज मेहरा जय शंकर चौधरी कृपाल सिंह राठौड़ सोना धनवानी सेम डेविसन निर्मल पारीक विवेक कड़वा रामअवतार काला चेतन पवार अरविंद धोलखडिया अजहर रंगरेज महेंद्र जोधा घनश्याम पंचोली गुल्ला भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!
More Stories
राजस्थान राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री का आभार
अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में एन. पी. डी. डी… योजनान्तर्गत स्वचालित दुग्ध माप यंत्र (A.M.C.U) वितरित की गई
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : 10 सरकारी स्कूलों में चल रहे स्मार्ट क्लास रूम