[aioseo_breadcrumbs]

मसूदा थाना क्षेत्र में दो साल पुराने मामले में 10 साल की मासूम से रेप के आरोपी को आखिरी सांस तक जेल की सजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मसूदा थाना क्षेत्र में दो साल पुराने मामले में 10 साल की मासूम से रेप के आरोपी को आखिरी सांस तक जेल की सजा

आरोपी की पत्नी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट किया जारी

आरोपी पर 1 लाख 60 हजार का लगाया जुर्माना

पति-पत्नी ने मिलकर जंगल से मासूम का किडनैप किया था। इसके बाद गुजरात ले जाकर पत्नी के सामने ही पति ने 3 दिन तक उसका रेप किया था।
पॉक्सो कोर्ट के जज राजीव कुमार बिजलानी ने बुधवार को राजसमंद निवासी युवक (28) को आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाई है। मामले में ट्रायल के दौरान आरोपी की पत्नी फरार हो गई थी। जिसे कोर्ट ने आरोपी की पत्नी को फरार घोषित कर स्थाई वारंट जारी किया है। जज ने प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़िता को 6 लाख रुपए दिलाने का आदेश दिया।अजमेर के मसूदा थाने में 3 अक्टूबर 2022 को नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 10 वर्षीय बेटी जंगल में टॉयलेट के लिए गई थी। वापस वह घर नहीं पहुंची।तलाश करने पर पता चला कि गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर पर आए रिश्तेदार और उसकी पत्नी भी गायब थे। पति-पत्नी पर शक जताते हुए पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। 7 अक्टूबर 2022 को आरोपी नाबालिग पीड़िता को कामलीघाट (कोलकाता) पर छोड़कर फरार हो गए थे। तभी मसूदा पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया था।
पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयानों में बताया था कि वह उस दिन जंगल में टॉयलेट के लिए गई थी। युवक और उसकी पत्नी उसे मिले और डरा धमकाकर किडनैप कर अजमेर के जवाजा ले गए थे। वहां से उसे राजसमंद के भीम ले गए। जहां उसे एक दिन रखने के बाद
दूसरे दिन बस से अहमदाबाद ले गए थे। 3 दिन तक अहमदाबाद में किराए के कमरे में आरोपी ने पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया था।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]