एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹2 करोड़ की रिश्वत के मामले में ट्रैप
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2 करोड़ की रिश्वत के मामले में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी से जुड़े बताए जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैप किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसीबी की अब तक की बड़ी ट्रैप कार्रवाइयों में से एक है। मामले में रिश्वत की बड़ी रकम से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। वहीं, एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता एवं अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
एसीबी की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है। कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।







