[aioseo_breadcrumbs]

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सीधा प्रसारण सूचना केंद्र में सोमवार को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सीधा प्रसारण सूचना केंद्र में सोमवार को

अजमेर, 8 दिसंबर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2024 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण सोमवार 9 दिसंबर को जिला स्तर पर सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से उद्योगपति, निवेशक और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट राजस्थान सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सूचना केंद्र सभागार में आयोजित इस सीधे प्रसारण के माध्यम से स्थानीय निवेशक और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्ति समिट की प्रमुख जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। यह समिट राजस्थान को औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। कार्यक्रम में भाग लेने अजमेर से kks media publication private limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनोद कुमार गौतम भी भाग लेंगे।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]