[aioseo_breadcrumbs]

बाड़मेर: हिरणों के शव डीप-फ्रिज में रखकर धरने पर ग्रामीण:3 दिन पहले कट्टों में ठूंसे हुए मिले थे, होटल में सप्लाई का आरोप; 16 डिटेन किए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाड़मेर: हिरणों के शव डीप-फ्रिज में रखकर धरने पर ग्रामीण:3 दिन पहले कट्टों में ठूंसे हुए मिले थे, होटल में सप्लाई का आरोप; 16 डिटेन किए

बाड़मेर

हिरणों के शव को डीप-फ्रिज में रखकर ग्रामीण 3 दिन से धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि शिकारी दर्जनों हिरणों का शिकार कर कट्टों में भरकर ले गए हैं। वहीं 1 हिरण कट्टे में नहीं आया तो उसे वहीं फेंक दिया। जबकि एक कट्टे में हिरणों के बच्चे बुरी तरह ठूंसे हुए मिले।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में गैंग एक्टिव है जो हिरणों का शिकार कर उन्हें होटलों में सप्लाई कर रही है। पुलिस ने मामले में 16 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

मामला बाड़मेर के चौहटन उपखंड के चौहटन आगोर गांव का है।

1. कट्टे में ठूंसे हुए थे हिरण के बच्चे:

वन्य जीव प्रेमी प्रकाश ने बताया- शुक्रवार की सुबह 10 बजे खेत में काम करने वाले एक किसान ने पुलिया के नीचे कट्टा देखा था। बंधे हुए कट्टे को देख कर जब उसने जांच की तो इसमें से बदबू आ रही थी। खोला तो 2 हिरण के बच्चे बुरी तरह ठूस कर अंदर बंद किए हुए थे। किसान ने पास ही में चल रहे एक सामाजिक कार्यक्रम में लोगों को इसके बारे में बताया। इसी दौरान यहां पास में ही एक और बड़े हिरण का शव मिला।

2. पहले लगा एक्सीडेंट हुआ है:

वन्य जीव प्रेमी प्रकाश ने बताया- पहले तो लगा कि कार से एक्सीडेंट में हिरण की मौत हुई है। लेकिन, जब दोनों ही मामले सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे तो पता चला की इलाके में कोई गैंग एक्टिव है जो हिरणों का शिकार कर उन्हें होटलों में सप्लाई कर रही है। इसके बाद वन्य जीव दया संघर्ष समिति के जगदीश ढाका ने चौहटन थाने में शिकार का मामला दर्ज कराया। इसके बाद हमने हिरणों के शवों को डीप-फ्रिज में रखा और प्रदर्शन शुरू किया। पिछले 3 दिन से प्रदर्शन जारी है और हमारी मांग है कि शिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

3. प्रशासन समझाइश में जुटा, 16 डिटेन किए:

डीएफओ सविता दहिया, एसडीएम कुसुमलता चौहान, एएसपी नितेश आर्य ने धरना स्थल पर पहुंचकर वन्यजीव प्रेमियों से वार्ता की। तीन दिन में खुलासा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने आंशिक रूप से धरना जारी रखने पर सहमति जताई, लेकिन तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

मीट दुकानों पर सैंपल लिए जाएंगे

डीएफओ सविता दहिया ने कहा कि

इलाके में जो भी मीट दुकानें चल रही है। उन पर प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे। अगर वहां पर सैंपल में इस हिरण के अवशेष में मिलते है। तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अब अब तस्वीरों में समझिए पूरी कहानी✍️

ग्रामीणों ने रविवार को उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हालांकि प्रशासन से समझाइश जारी है।

शुक्रवार को आगोर गांव के पुलिया के नीचे कट्टों में हिरणों के बच्चों के शव मिले थे।

15-16 को डिटेन किया:

डीएफओ सविता दहिया ने कहा- हमने अलग-अलग टीमें बनाकर 15-16 को डिटेन किया है। पूछkताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पूरा विभाग मुस्तैदी से लगा हुआ है। हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन उसमें हमें कोई ज्यादा सुराग नहीं मिल पाया है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग है उनको उठाकर पूछताछ की है। वन्यजीव प्रेमियों की मांग है कि जो इस मामले का जिम्मेदार है उनके खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]