[aioseo_breadcrumbs]

अजमेर में किराना व्यापारी के बेटे ने सुसाइड किया:पिता ने फंदे पर लटका देखा; परिजन बोले- फोन का ज्यादा इस्तेमाल करता था

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर में किराना व्यापारी के बेटे ने सुसाइड किया:पिता ने फंदे पर लटका देखा; परिजन बोले- फोन का ज्यादा इस्तेमाल करता था

अजमेर

किराना व्यापारी के 18 साल के बेटे ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सालभर पहले ही उसने 9वीं क्लास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता के अनुसार, वह फोन चलाने में ज्यादातर समय व्यतीत करता था। पुलिस ने कमरे से उसका मोबाइल जब्त किया है। इसी के अनुसार आगे जांच बढ़ाई जाएगी। मामला अजमेर के आदर्श नगर थाना इलाके का बड़लिया थाना इलाके का सोमवार देर शाम का है।

खाना खाने बुलाने गई थी मां

आदर्श नगर थाने के ASI भूरी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 9 बजे के करीब थाने पर सूचना मिली कि गोविंद सिंह (18) पुत्र जय सिंह बड़लिया गांव का रहने वाला है। जिसने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और बॉडी को JLN अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों की ओर से आज रिपोर्ट दी गई है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मानसिक रूप से डिस्टर्ब होना बताया जा रहा है। हालांकि, अनुसंधान जारी है।

ताऊ ने कहा- फोन का उपयोग ज्यादा करता था
गोविंद के ताऊ भागीरथ ने बताया- गोविंद की मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। तब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पिता जय सिंह ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वह 9वीं क्लास तक पढ़ा है, इसके बाद गोविंद ने पढ़ाई छोड़ दी थी। साल भर से वह घर पर ही रह रहा था। सारा दिन घर में मोबाइल का उपयोग करता था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]