[aioseo_breadcrumbs]

महाशिवरात्रि के बाद होगी बारिश:आंधी का भी अलर्ट;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान के 7 जिलों में महाशिवरात्रि के बाद होगी बारिश:आंधी का भी अलर्ट; 3 डिग्री तक बढ़ा दिन का तापमान, धूप में तपिश

जयपुर

राजस्थान में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में गर्मी बढ़ेगी। अगले 24 से 28 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
हालांकि, महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के अगले दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण 7 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। अलवर, सीकर, कोटा, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, नागौर, फतेहपुर, दौसा, करौली, अजमेर और जयपुर में दिन के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।
इससे पहले कल शहरों के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दौसा, करौली, हनुमानगढ़, सीकर, अलवर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। करौली में सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बाड़मेर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
राज्य के पश्चिमी जिलों में अब पारा 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्यियस, जैसलमेर में 34.1, जालोर में 33.9, पाली में 32.1, जोधपुर में 33.2, बीकानेर में 32 और चित्तौड़गढ़ में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। कल इन सभी शहरों में अधिकतम तापमान औसत से ऊपर दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने राज्य में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश होने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]