Home » अजमेर न्यूज़ » महिला मरीजों के वीडियो बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार,कितना दरिंदा हो चुका है इंसान

महिला मरीजों के वीडियो बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार,कितना दरिंदा हो चुका है इंसान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजकोट में महिला मरीजों के वीडियो बेचने के मामले में एक और गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: गुजरात के एक अस्पताल के सीसीटीवी सिस्टम को कथित तौर पर हैक कर महिला मरीजों की वीडियो प्राप्त करने और इन्हें ऑनलाइन बेचने के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली निवासी रोहित सिसोदिया को गिरफ्तार करने के साथ अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रोहित सिसोदिया ने कथित तौर पर हैक किए गए सीसीटीवी फुटेज को क्यूआर कोड में बदल दिया और उन्हें सह-आरोपियों को बेच दिया. इसके बाद सह आरोपियों ने सोशल मीडिया मंच ‘यूट्यूब’ और ‘टेलीग्राम’ के जरिये इन वीडियो को साझा किया. साइबर क्राइम ब्रांच ने एक मामला दर्ज किया था, जिसमें एक अस्पताल के डिलीवरी रूम में डॉक्टरों द्वारा महिला मरीजों की जांच करने के वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम चैनल पर पाए गए थे. वह वीडियो वही लोग प्राप्त कर सकते थे, जिन्होंने यूट्यूब और टेलीग्राम चैनल का सब्सक्रिप्शन ले रखा था.

छह आरोपी पहले हुए थे गिरफ्तार:

पुलिस ने सूरत से पारित धमेलिया नामक हैकर और महाराष्ट्र के लातूर निवासी और एक यूट्यूबर प्रज्वल तैली सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पारित धमेलिया ने कथित तौर पर राजकोट के एक मैटरनिटी होम के सीसीटीवी सिस्टम को हैक कर लिया था और उन वीडियो को सिसोदिया के साथ शेयर किया था.

दो हजार में बिकते थे वीडियो:

उसने बताया कि उक्त वीडियो को क्यूआर कोड में बदलने के बाद रोहित सिसोदिया ने इन्हें कथित तौर टैली और कुछ अन्य लोगों को बेच दिया था. विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके,जिनमें से एक टैली का था और यूट्यूब वीडियो के विवरण में एक टेलीग्राम चैनल का भी लिंक दिया गया था. टेलीग्राम चैनल से जुड़े व्यक्तियों से प्रति वीडियो 2,000 रुपये लिए जाते थे.

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) लवीना सिन्हा ने बताया कि आरोपी धमेलिया और उसके साथी रयान परेरा ने राजकोट स्थित मैटरनिटी होम के अलावा अन्य अस्पतालों, कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों के लगभग 50,000 सीसीटीवी कैमरों और यहां तक ​​कि लोगों के बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी कथित तौर पर हैक किया था.

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

धुरंधर फिल्म ने कई सारे मिथक तोड़े हैं,,, जिनकी कहीं चर्चा ही नहीं है,,,,

धुरंधर फिल्म ने कई सारे मिथक तोड़े हैं,,, जिनकी कहीं चर्चा ही नहीं है,,,,इन दिनों देश दुनिया के मीडिया में बॉलीवुड की हिंदी फिल्म धुरंधर

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस डूंगरपुर डूंगरपुर के

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा बाड़मेर बाड़मेर