[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान में अब 53,749 पदों पर होगी फोर्थ क्लास भर्ती:21 मार्च शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, सितंबर में होगी परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में अब 53,749 पदों पर होगी फोर्थ क्लास भर्ती:21 मार्च शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, सितंबर में होगी परीक्षा
जयपुर

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने फोर्थ क्लास भर्ती में 1296 पदों की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब प्रदेशभर में कुल 53 हजार 749 पदों पर फोर्थ क्लास भर्ती की जाएगी। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र में 48 हजार 199 और अनुसूचित क्षेत्र में 5550 पद आरक्षित है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि 53 हजार 749 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। जिसमें दसवीं पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म करेक्शन का वक्त दिया जाएगा।

इसके बाद सितंबर में कंप्यूटर आधारित या फिर टैबलेट आधारित टेस्ट का आयोजन होगा। इसमें से दोगुना अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]