[aioseo_breadcrumbs]

किसानों के चेहरे पर खिलेगी दूध- सी सफेदी, एक अप्रैल से किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ भाव**तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ेगा खरीद मूल्य** पशु खरीद में बैंक लोन में भी डेयरी का मिलेगा सहयोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

किसानों के चेहरे पर खिलेगी दूध- सी सफेदी, एक अप्रैल से किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ भाव
**तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ेगा खरीद मूल्य
** पशु खरीद में बैंक लोन में भी डेयरी का मिलेगा सहयोग
अजमेर (वि.)l अजमेर सरस डेयरी आगामी 10 दिन बाद यानी
एक अप्रैल से किसानों व पशुपालकों को दूध खरीद के भाव ₹3 प्रति लीटर बढ़ा कर देगी l डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी द्वारा की गई इस घोषणा से किसानों के चेहरों पर दूध-सी सफेदी जैसी मुस्कान फैल गई हैl अजमेर सरस डेयरी ने गुरुवार को खरीद मूल्य की बढ़ी हुई दर के आदेश जारी कर दिए हैंl डेयरी अध्यक्ष राम चन्द्र चौधरी ने बताया कि ₹3 प्रति लीटर या 50 पैसे प्रति फैट कि दर से डेयरी द्वारा दूध खरीद में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना में किसानों व पशुपालकों को ₹5 प्रति लीटर संबल राशि पूर्व में दी जा रही हैl 1 अप्रैल से इस बढ़ोतरी के लागू होने के पश्चात किसानों को ₹56 रुपए प्रति लीटर का खरीद भाव दिया जाएगा lपशुपालकों को अब एक अप्रैल से ₹9 प्रति फैट कि दर से भुगतान किया जाएगा, इसमें से 25 पैसे प्रति फैट हिस्सा राशि के रूप में संघ में जमा की जाएगी l
इस प्रकार पशुपालकों को 8.75 रुपए प्रति फैट का भुगतान किया जाएगा l
डेयरी द्वारा पशुपालकों को एक अप्रैल से यह बढ़े हुए भाव देने से लगभग 15 लाख रुपए अधिक मिलेंगे l डेयरी द्वारा प्रति माह 4.50 करोड रुपए का भुगतान अधिक किया जाएगाl डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने पशुपालकों व किसानों से आग्रह किया कि अपने पशुओं से प्राप्त दूध अजमेर सरस डेयरी में देकर अच्छे भाव का लाभ उठाएंl उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह पशु खरीद में बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं ,इसमें डेयरी का जितना हो सकेगा किसानों एवं पशुपालकों का सहयोग किया जाएगाl

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]