[aioseo_breadcrumbs]

24 साल के युवक को सीने में हुआ दर्द, मौत:भाई बोला- अचानक फर्श पर गिर गया; डॉक्टर ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

24 साल के युवक को सीने में हुआ दर्द, मौत:भाई बोला- अचानक फर्श पर गिर गया; डॉक्टर ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

पाली

पाली में 24 साल के युवक को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह फर्श पर गिर गया। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया।
कोतवाली थाने के एसआई शैतान सिंह बताया- आमीन खान पुत्र मेहबूब खान निवासी मोमिनों का बास, नवलखा रोड (पाली) ने रविवार को रिपोर्ट दी है। आमीन ने बताया- मेरे भाई शाहरुख (24) को शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ। वह सीना पकड़ कर फर्श पर गिर गया।
शाहरुख के के नीचे गिरने पर हमने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
एसआई ने बताया- परिजनों ने लिखित में दिया कि वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहते हैं। इसके बाद रविवार को हॉस्पिटल से बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव घर ले गए।

डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक से मौत की आशंका
बांगड़ हॉस्पिटल के डॉ. विकास गहलोत ने बताया- युवक को शनिवार रात को हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शरीर में कोई हरकत नहीं थी। बॉडी को चेक किया था। शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं था।
पोस्टमॉर्टम के लिए बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाई थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया। रविवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव ले गए।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]