[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान में दो दिन तेज बारिश की संभावना:जयपुर समेत 11 जिलों के लिए अलर्ट,  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में दो दिन तेज बारिश की संभावना:जयपुर समेत 11 जिलों के लिए अलर्ट,  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

जयपुर

राजस्थान में उत्तरी हवा के असर से सुबह-शाम की ठंडक बरकरार है। कल (रविवार) राज्य के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 2 अप्रैल से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से प्रदेश में 2 से 4 अप्रैल के बीच बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों का मौसम ड्राय रहा। इस दौरान उत्तरी हवा शनिवार की तुलना में रविवार को थोड़ी कमजोर रही। इसके चलते कई शहरों के दिन के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुआ।
कल दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ में कल दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 36, सीकर में 32, पिलानी में 35, अजमेर में 33.6, जोधपुर, जैसलमेर में 35.8, बीकानेर में 35.2, चूरू में 34.4 और श्रीगंगानगर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा, लेकिन शाम होने के साथ हल्के बादल छा गए। जयपुर में कल दिन में गर्मी कम रही और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

फतेहपुर, बारां में रात में सर्दी तेज दिन में गर्मी कम रहने और सुबह-शाम ठंडी हवा चलने के कारण कल फतेहपुर, बारां, माउंट आबू में रात में सर्दी तेज रही। इन शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा माउंट आबू (सिरोही) में 9.4 और बारां में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]