भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, वरिष्ठ पदाधिकारियों व कारसेवक का किया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा आज पोकी नाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आथित्य में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं कार सेवक दीपक अग्रवाल का किया अभिनंदन। इस मौके पर विधायक गौतम ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें 13 करोड़ से अधिक लोग सदस्यता ले चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हाल ही में वक्फ कानून में संशोधन से गरीब मुसलमानों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट, धनराज चौधरी, सुरेश बैरवा, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, मंत्री विनोदनी ठोलिया, महेन्द्र रेगर, विमला डसानिया, कार्यक्रम संयोजक सुरेश साहू समेत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
