[aioseo_breadcrumbs]

अभिनेता सलमान की मूवी “सिकंदर” का विलेन वाकई में विलेन निकला.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अभिनेता सलमान की मूवी “सिकंदर” का विलेन वाकई में विलेन निकला. मुंबई की पुलिस ने उसे 11 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. सिकंदर में खलनायक की भूमिका निभाने वाले नाइजीरिया के नागरिक विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को वसई की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने 11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को डाइक रेमंड के नाम से भी जाना जाता है. उसने सिकंदर के अलावा तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली और अनुपमा व सीआईडी जैसे टेलीविजन शो में विलेन की भूमिका निभाई है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला कथित तौर पर वसई ईस्ट के एवरशाइन सिटी में महेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में ड्रग्स की जमाखोरी कर रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम पिछले एक महीने से ओनुवाला पर नजर रख रही थी. आखिरकार कल विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को
पकड़ लिया गया. क्राइम ब्रांच ने विक्टर के पास से करीब 22.865 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 48 ग्राम कोकेन जब्त की है. जब्त ड्रग्स की कुल कीमत करीब 11.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को पहले भी पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]