[aioseo_breadcrumbs]

पत्नी झगड़े के बाद पीहर गई, पति ने सगाई की:वापस लौटने पर मंगेतर पक्ष ने मांगे 20 लाख रुपए, धमकी भी दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्नी झगड़े के बाद पीहर गई, पति ने सगाई की:वापस लौटने पर मंगेतर पक्ष ने मांगे 20 लाख रुपए, धमकी भी दी

जोधपुर

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले के बोरानाडा थाने में एक युवक ने सगाई करने के नाम पर धोखाधड़ी करने और ब्लैकमेल करने के आरोपों को लेकर कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में मुकेश सियाग ने बताया- उनका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी उनके साथ नहीं रह रही थी। इसका फायदा उठाकर भोमाराम पुत्र मांगीलाल और ओमाराम पुत्र नारायण राम उनके पिता से मिले और कहा कि उनके बेटे के लिए एक अच्छा सा रिश्ता लेकर आए हैं। पहले वाली पत्नी नहीं आ रही है तो उसे तलाक देकर नया रिश्ता कर लो।

उनकी बातों में आकर पिता ने अन्य लड़की के साथ सगाई करने को लेकर हामी भर दी। यह तय किया गया कि यदि बेटे की पत्नी वापस आ जाती है तो सगाई कैंसिल कर देंगे। इसके बाद सगाई कार्यक्रम के लिए उनके परिवार के लोग रुपए पैसे और गहने लेकर गए।
इधर, कुछ दिनों बाद पत्नी वापस अपने ससुराल आ गई। इसका पता चलने पर आरोपियों ने उनके परिवार पर पहली पत्नी से रिश्ता तोड़ने और 20 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
सगाई के समय दिए गए गहने भी लौटाने से मना कर दिया। युवक ने राकेश पुत्र फ़रसाराम निवासी बस स्टैंड केरू, लक्ष्मी पुत्री फरसाराम, धनु पत्नी परसराम, प्रकाश, राकेश पुत्र फरसाराम निवासी बस स्टैंड केरू सहित भोमाराम पुत्र मांगीलाल निवासी सांगरिया फाटा और ओमाराम पुत्र नारायण राम निवासी सालावास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]