[aioseo_breadcrumbs]

जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बुधवार दोपहर बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.
बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है. हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है. सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है. हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई. आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया.

14 साल पहले हुई थी अंतरजातीय शादी

बता दें कि दोनों की 14 साल पहले अंतरजातीय शादी हुई थी. वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे. गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे. वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.

गया एसएसपी बोले- जांच के लिए विशेष टीम गठित

गया SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जाँच के लिए नीमचक बथानी SDPO प्रकश कुमार और SSP अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है. फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भेजा गया है, जिन्होंने साक्ष्य है. कार्रवाई की जा रही है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]