[aioseo_breadcrumbs]

कोटा में चाय पीने गए स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत:स्टॉल पर अचानक बेहोश होकर गिरा; 6 महीने से कर रहा था NEET की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोटा में चाय पीने गए स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत:स्टॉल पर अचानक बेहोश होकर गिरा; 6 महीने से कर रहा था NEET की तैयारी

कोटा

कोटा में 21 साल के NEET स्टूडेंट को चाय की थड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत पास ही खड़ी एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का मंगलवार सुबह 8 बजे का है।
थाना ASI अनिल कुमार ने बताया- स्टूडेंट देवकरण (21) पाली जिले के जैतपुर थाना इलाके के गढ़वाड़ा का रहने वाला था। जानकारी में आया है कि उसे हार्ट अटैक आया था। देवकरण नवंबर, 2024 में पाली से कोटा आया था। वह सेल्फ स्टडी करके नीट की तैयारी कर रहा था। वह रोज लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। आज भी वह लाइब्रेरी में पढ़ने गया। सुबह 7:15 बजे लाइब्रेरी पहुंचा। 7 बजकर 58 मिनट पर लाइब्रेरी से वापस निकला था।
देवकरण बेहोश होकर पट्टी से नीचे गिरा ASI अनिल कुमार ने बताया- वह लाइब्रेरी के पास ही स्थित चाय की थड़ी पर पहुंचा। उसने थड़ी पर बैठी महिला से चाय बनाने के लिए कहा और खुद पट्टी पर बैठ गया। महिला दुकानदार चाय बनाने लग गई। इस दौरान देवकरण बेहोश होकर पट्टी से नीचे गिर गया और बेसुध हो गया।
वहां पास में ही डिस्पेंसरी पर 108 एम्बुलेंस खड़ी हुई थी। लोगों ने एम्बुलेंस से उसे एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]