KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पीडिएट्रिक ब्लॉक 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देशमुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण

पीडिएट्रिक ब्लॉक 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

पीडिएट्रिक ब्लॉक 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण
अजमेर 3 फरवरी । जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंश दीप और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पीडिएट्रिक ब्लॉक को 15 मार्च तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अजमेर स्मार्ट सिटी एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी वॉपकॉस के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने सबसे एलीवेटेड रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएसआरडीसी अधिकारियों को 10 फरवरी तक लाइटें लगाने के लिए निर्देशित किया। खाईलैंड की तरफ उतरने वाली भुजा का भी अवलोकन किया। अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने गांधी स्मृति उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आने वाले स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए बनाई गई प्रदर्शनी दीर्घा का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी दीर्घा में साबरमती आश्रम, डांडी यात्रा और गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से नीचे उतरने के दृश्य को यहां पर साकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गांधी स्मृति उद्यान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिला कलक्टर ने गांधी स्मृति उद्यान अजमेर विकास प्राधीकरण को हस्तांतरण के लिए निर्देशित किया है। यहां से उन्होंने पीडिएट्रिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 28.08 करोड़ की लागत से स्टिल्ट, ग्राउंड फ्लोर प्लस 4 इमारत का 7026 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा है। नवनिर्मित पीडिएट्रिक ब्लॉक में 244 पलंगों की क्षमता का भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रथम तल पर पीआईसीयू 35 पलंगों की क्षमता, द्वितीय तल एसएनसीयू 70 पलंगों की क्षमता का एवं तृतीय तल एनआईसीयू 56 पलंगों की क्षमता होगी। नया पिडिएट्रिक ब्लॉक पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसके बनने के बाद संभाग के नवजात शिशुओं एवं बीमार बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इमारत में पीआईसीयू, एसएनसीयू, एनआईसीयू की सुविधाएं होंगी। ब्लॉक में एक स्ट्रेचर लिफ्ट इनडोर रोगियों की सुविधा के लिए होगी। इसी प्रकार पीडिएट्रिक ब्लॉक में बनने वाली मल्टिलेवल पार्किंग का निर्माण के लिए प्लिंथ एरिया 1407 वर्ग मीटर है। पार्किंग में 91 वाहन फोर व्हीलर एवं 592 वाहन टू व्हीलर पार्क किए जा सकेंगे। फर्स्ट एवं सैकंड फ्लोर पर वाहनों के आने-जाने के लिए रैम्प की सुविधा है। दोनों फ्लोर पर जाने के लिए प्रवेश एवं निकासी रैम्प के द्वारा ही होगी। जिला कलक्टर ने 15 मार्च का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मेडिसन ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर निर्माणाधीन सभी ब्लॉक में चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। पीजी गर्ल्स हॉस्टल और कलेक्ट्रेट प्रशासनिक भवन के कार्यों को भी देखा।

You may have missed

Skip to content