आज केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रातः निवास पर जनसुनवाई की।
दोपहर में केकड़ी नगरपालिका के वार्ड संख्या 1 से 8 तक के लोगो की जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्यों के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान का प्रयास किया गया एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी ली गई जैसा कि रघु शर्मा के द्वारा जो करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई है उसकी प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की शादी आने वाली छोटी मोटी समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश देते हुए ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए तुरंत कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जाए।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक रघु शर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं विभिन्न जलदाय परियोजनाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायतों पर भी आने वाले ग्रामीणों को तुरंत लाभ जिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए रघु शर्मा बेहद संवेदनशील नजर आ रहे हैं।
शाम को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली, इस दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संगठन की मजबूती के लिए केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।
More Stories
प्रांतिय धानका जनजाति विकास परिषद का विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीत रहा है? कांग्रेस को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी
राजस्थान: एक ही गुट में दिखेंगे गहलोत, पायलट, वसुंधरा और बेनीवाल, विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी को भी अहम जिम्मेदारी!