[aioseo_breadcrumbs]

पैसों की बारिश’ के नाम पर 3 नाबालिग लड़कियों को नग्न कर पूजा करवाई, फिर किया रेप;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नागपुर: ‘पैसों की बारिश’ के नाम पर 3 नाबालिग लड़कियों को नग्न कर पूजा करवाई, फिर किया रेप; कादिल बाबा समेत 5 गिरफ्तार

नागपुर पुलिस ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उसने अब तक न जाने कितनी ही नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

कहते हैं लालच बुरी बला है, जिसने भी लालच किया है वह लंबा फंसा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। नागपुर पुलिस ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उसने अब तक न जाने कितनी ही नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। अब्दुल कादिल उर्फ कुणाल मदने नाम का ये शख्स कादिल बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। यह लोगों को “पैसे की बारिश” के नाम से ठगता था और इसके लिए नाबालिग लड़कियों की मांग कर फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था।

पूजा करने की आड़ में रेप

इस फर्जी कादिल बाबा को नागपुर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया है। कादिल बाबा ने नागपुर के आशीष नाम के शख्स को “पैसो की बारिश” का लालच दिया और कहा कि इसके लिए 3 नाबालिग लड़कियों की जरूरत होगी जो रात के 12 बजे नग्न होकर पूजा कर सके। इसके लिए आशीष तैयार हो गया और उसने गरीब घर की 3 नाबालिग लड़कियों को तैयार कर लिया। इसके बाद बाबा ने रात 12 बजे पूजा करने की आड़ में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस को फोटो और वीडियो मिले

इस घटना के बाद तीनों लड़कियों ने इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी कादिल बाबा,आशीष और उसकी महिला साथी समेत कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से कई वीडियो और फोटो भी मिले है जिससे साफ होता है कि कादिल बाबा ने इसके पहले भी कई ऐसी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है और उनकी इज्जत लूटी है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]