[aioseo_breadcrumbs]

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, अनंतनाग में 175 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, अनंतनाग में 175 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले चार दिनों में अनंतनाग पुलिस, सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें संदिग्ध ठिकानों और सहायता नेटवर्क को निशाना बनाते हुए पूरे जिले में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ”इन अभियानों के तहत पूरे जिले में कई स्थानों पर छापे मारे गए। कड़ी सतर्कता के साथ दिन-रात तलाशी अभियान चल रहा है। अब तक आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करने वाले सहायता नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूछताछ के लिए करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम के पास सुरम्य बैसरन घास के मैदान में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया और पूछताछ के लिए संदिग्धों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि अनंतनाग में सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में अतिरिक्त मोबाइल वाहन चेक प्वाइंट (एमवीसीपी) स्थापित किए गए हैं।
पुलिस ने कहा, ”इसके अलावा किसी भी संभावित आतंकवादी उपस्थिति को खत्म करने और जिले को सुरक्षित करने के लिए विशेष रूप से उच्च घनत्व वाले वन क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉसो), घात लगाकर हमला और गहन गश्त शुरू की गई है।”

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]