[aioseo_breadcrumbs]

BJP-RSS कैसे भी करके निकाय,पंचायत चुनाव जीतना चाहते हैं’:गहलोत बोले- पुनर्गठन में सरकार तोड़ रही सारे नियम-कानून, कलेक्टरों ने हाथ खड़े किए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‘BJP-RSS कैसे भी करके निकाय,पंचायत चुनाव जीतना चाहते हैं’:गहलोत बोले- पुनर्गठन में सरकार तोड़ रही सारे नियम-कानून, कलेक्टरों ने हाथ खड़े किए
जयपुर

राजस्थान में पंचायतीराज और शहरी निकायों के पुनर्गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर जमकर धांधली करने और नियम ताक पर रखने का आरोप लगाया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुनर्गठन में नियम-कानून तोड़ने का आरोप लगाते हुए बीजेपी और सरकार पर सियासी पलटवार किया है। उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर कैसे भी करके पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव जीतने के लिए गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

कलेक्टर कुछ नहीं कर पा रहे
गहलोत ने ‘X’ पर लिखा है- राजस्थान की भाजपा सरकार मनमाने तरीके से पंचायतीराज और नगरीय निकायों के पुनर्गठन कर रही है। मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं। कलेक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज कर आगे कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे। सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है।

कई जगह उपचुनाव तक नहीं करवाए गए
गहलोत ने लिखा- भाजपा और RSS मिलकर येन-केन-प्रकारेण पंचायतीराज और नगरीय निकाय के चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए पहले भरतपुर जिला प्रमुख समेत कई जगह इनके उपचुनाव तक नहीं करवाए। फिर वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए।

10 किलोमीटर दूर तक पंचायत मुख्यालय के गांवों को जोड़ दिया
गहलोत ने लिखा- अब ये वोटबैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों और जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं। न तो न्यूनतम और अधिकतम जनसंख्या के पैमाने को माना जा रहा है और न ही मुख्यालय से उचित दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। कहीं शहर से 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में मिलाया जा रहा है तो कहीं गांवों को इस तरह पंचायतों से जोड़ा जा रहा है कि पंचायत मुख्यालय ही 5 से 10 किलोमीटर दूर हो गया है। गहलोत ने कहा- जनता में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है।

राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़िए…

नगर पालिका चुनाव टालने के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका:चार सप्ताह में मांगा जवाब, पूर्व विधायक सयंम लोढ़ा ने दी चुनौती

राजस्थान में पंचायतों के चुनाव टालने के बाद अब राज्य सरकार के नगर निकायों के चुनाव टालने के फैसले को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

यूडीएच मंत्री बोले- नवंबर में एक साथ होंगे निकाय चुनाव:कहा- विपक्ष बेवजह पैदा कर रहा विवाद, उनकी तकलीफ दूर करने का उपाय नहीं

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी नगर निकाय में एक प्रदेश एक चुनाव के तहत नवंबर में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। कांग्रेसी नेताओं को वार्डों के परिसीमन से नहीं बल्कि एक साथ होने वाले चुनाव की प्रक्रिया से ही दिक्कत है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया,

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे वहां स्थित संवेदनशील परमाणु क्षेत्र के कारण बेहद गंभीर माना जा

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में

22/3/26

Author: kalkasamrat

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

[the_ad id="2269"]