[aioseo_breadcrumbs]

21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:जैसलमेर-बाड़मेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में स्कूलों का टाइम बदला, भीलवाड़ा में हल्की बारिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:जैसलमेर-बाड़मेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में स्कूलों का टाइम बदला, भीलवाड़ा में हल्की बारिश

जयपुर

राजस्थान में आज से गर्मी से थोड़ राहत मिलने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार से राज्य में आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। गुरुवार को 8 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई शहरों में 60KM की स्पीड से अंधड़ चल सकता है। कई जगह ओलावृष्टि और तूफानी बारिश हो सकती है।
इससे पहले बुधवार को जैसलमेर में बुधवार को अप्रैल का इतिहास में सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बाड़मेर में भी गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।
भीलवाड़ा में बुधवार को अचानक मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। उदयपुर में गर्मी को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला है। यहां गुरुवार से स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा।
भीलवाड़ा में बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

फलोदी और बीकानेर में पारा 45 पार

बुधवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 45.4, चित्तौड़गढ़-बीकानेर में 45, श्रीगंगानगर में 44.2, जोधपुर में 44, चूरू में 43.4 और वनस्थली (टोंक) में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर-जैसलमेर समेत कुछ जिलों में लू चली और तेज गर्मी रही।
वहीं जोधपुर में दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए। जयपुर, टोंक और करौली में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां दिन में हल्की उमस भी रही।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]