[aioseo_breadcrumbs]

वेटिंग टिकट पर अब स्लीपर और एसी कोच में नहीं कर पाएंगे सफर, 1 मई से नए नियम लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वेटिंग टिकट पर अब स्लीपर और एसी कोच में नहीं कर पाएंगे सफर, 1 मई से नए नियम लागू

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करने पर रोक लगा दी है. अब वेटिंग टिकट वाले यात्री केवल जनरल कोच में सफर कर सकेंगे. नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना या स्थानांतरण होगा. कन्फर्म टिकट धारकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह सख्ती लागू की गई है.

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है.
वह यह है कि अब आप वेटिंग टिकट पर ट्रेनों के स्लीपर या एसी कोच में सफर नहीं कर पाएंगे. वेटिंग टिकट कटाने के बाद आपको ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर सफर करना होगा. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने घोषणा की है कि 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट पर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा

1 मई से किन-किन नियमों में होगा बदलाव

  • वेटिंग टिकट वाले यात्री अब केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे.
  • कन्फर्म टिकट धारकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे यह सख्ती कर रहा है.
  • अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करता पाया गया, तो टीटीई उस पर जुर्माना लगा सकता है या फिर उसे जनरल कोच में भेज दिया जाएगा.

नियम क्यों किए जा रहे हैं सख्त

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक, वेटिंग टिकट वाले यात्री अक्सर स्लीपर और एसी कोच में जबरन घुस जाते हैं. इससे कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सीटों पर विवाद की स्थिति बनती है. कोच में भीड़ बढ़ने से यात्रियों के आने-जाने में परेशानी होती है. सफर के दौरान सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव जरूरी है.

ऑनलाइन बुकिंग पर भी नया नियम लागू
IRCTC से बुक किए गए टिकट अगर कन्फर्म नहीं होते हैं, तो वह स्वतः रद्द हो जाते हैं.
इसके बावजूद कई लोग काउंटर से वेटिंग टिकट लेकर कोच में घुसते थे, अब यह संभव नहीं होगा.

यात्रा करने से पहले क्या सावधानी बरतें

  • सफर से पहले सुनिश्चित करें कि आपका टिकट कन्फर्म हो.
  • अगर टिकट वेटिंग में है, तो जनरल कोच से यात्रा करें या यात्रा की योजना बदलें.
  • अनावश्यक जुर्माने और परेशानी से बचने के लिए रेलवे के नए नियमों का पालन करें.

.

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]