[aioseo_breadcrumbs]

रामचन्द्र चौधरी  की अध्यक्षता में संचालक मण्डल की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आज संचालक मण्डल की बैठक प्रारम्भ होते ही आर.सी.डी.एफ प्रतिनिधि श्री के.सी.मीणा, महाप्रबन्धक, पूर्व एम.डी अजमेर डेयरी एवं श्रीमान् संतोष शर्मा महाप्रबन्धक (FO&AH) आर.सी.डी.एफ, माननीया श्रीमती श्रुति भारद्वाज, प्रशासक एवं प्रबन्ध संचालक आर.सी.डी.एफ के निर्देशानुसार बैठक में उपस्थित हुये।

इस अवसर पर संचालक मण्डल के निर्वाचित सदस्यों के समक्ष अध्यक्ष महोदय ने दोनों प्रतिनिधियो के समक्ष पशुआहार की विकट समस्या एवं मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के दुग्ध का समर्थन मुल्य 5 रू. प्रति लीटर की बकाया राशि की समस्या उठायी।

इस पर श्री के.सी.मीणा व श्री संतोष कुमार शर्मा ने अवगत कराया की समस्या के निदान हेतु आर.सी.डी.एफ ने पशु आहार सयंत्र के प्रबन्ध संचालक श्री सुधांशु गुर्जर का स्थानान्तरण अजमेर से जयपुर कर दिया है एवं उनके स्थान पर श्रीमती डॉ. निधिका जोशी को पशु आहार संयंत्र अजमेर का प्रभारी बना दिया गया है।

इनके कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज अवगत कराया कि तीन दिन से केटल फीड की रोजाना नियमित सप्लाई चल रही है। लगभग 3500 बेग से 4000 बेग प्रतिदिन मिल रहे है। आगे भी हम आपसे वादा करते है की आगामी 13 मई तक पूरे जिले में समस्त दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार उपलब्ध करा देंगे इसी प्रकार मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के 5 रू. प्रति लीटर की 6 माह की बकाया राशि के भुगतान में से आगामी 13 मई तक नवम्बर व दिसम्बर 2 माह का भुगतान भी पशुपालको को मिल जायेगा शेष 4 माह का भुगतान भी शीघ्र ही दे दिया जायेगा।उपरोक्त दोनों ठोस आवश्वासन देने के पश्चात अध्यक्ष महोदय ने संचालक मण्डल की सहमति से कल जयपुर में आयोजित 6 मई का धरना आगामी 14 मई तक के लिये स्थगित किये जाने का निर्णय किया जिस पर सदन में सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से स्वागत किया।

अतः समस्त जिले के दुग्ध उत्पादकों से अनुरोध करता हूँ कि कल जयपुर में चलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आगामी 14 मई को जो भी स्थिति होगी आपको अवगत करा दिया जायेगा।

समस्त दुग्ध समितियों की प्रबन्ध कारिणी समिति एवं दुग्ध समिति के सचिवों का अब तक दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी आपका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा यह कामना की गई।
अब तक पशुपालको को जो परेशानी उठानी पडी है, उसके लिये आर.सी.डी. एफ द्वारा संवेदना व्यक्त की है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]