KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पद्मश्री डॉ. देवल की लेखन विधाओं से पाठक आज होंगे रूबरू

पद्मश्री डॉ. देवल की लेखन विधाओं से पाठक आज होंगे रूबरू

Spread the love

लेखक की बात का आयोजन रविवार को

पद्मश्री डॉ. देवल की लेखन विधाओं से होंगे पाठक रूबरू

     अजमेर एक अप्रेल। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के तत्वावधान में लेखक की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को पद्म श्री डॉ. सी. पी. देवल के साहित्य तथा लेखन से पाठकों को रूबरू करवाया जाएगा।

     राजस्थान मिडिया एक्शन फोरम के संस्थापक श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि फोरम द्वारा पत्रकारों, साहित्यकारों तथा कलाकरों के लिए वैचारिक क्रांति का मंच उपलब्ध कराया जाता है। राज्य की समस्त विधान सभाओं में पत्रकारिता और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस क्रम में अजमेर में पद्म श्री डॉ. सी.पी. देवल से लेखक की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन स्थल अजयमेरू पर््रेस क्लब वैशाली नगर पेट्रोल पम्प के पीछे रहेगा। इसका समय सायं 4.15 बजे है।

     उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम के संबंध में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसके अनुसार इस कार्यक्रम में डॉ. देवल के ज्ञान, अनुभव, विचारों और उपलब्धियों की जानकारी प्रकाशमान करने का मार्ग प्रशस्त होगा।  इस कार्यक्रम से राजस्थानी और हिन्दी भाषाओं के वरिष्ठ विद्वान पद्म श्री डॉ. देवल के साहित्य की विभिन्न विधाओं में उनके सृजन से युवा पीढ़ी के लेखकों को प्रेरणा मिल सकेगी।

Skip to content