[aioseo_breadcrumbs]

शादी वाले दिन ही दूल्हे की मौत:दोस्तों के साथ डांस कर खाना खाया था; शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ खाने की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शादी वाले दिन ही दूल्हे की मौत:दोस्तों के साथ डांस कर खाना खाया था; शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ खाने की आशंका

कोटा

बूंदी में शादी वाले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई। परिवार ने मंगलवार रात दूल्हे की बिंदौली निकाली थी। बिंदौली में दूल्हे ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया था।
इसके बाद खाना खाकर सो गया था। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। दूल्हा राम मेवाड़ा (26) बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके के भोपत नोताडा गांव का रहने वाला था।
परिजन उसे कोटा के निजी हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन जान बच नहीं पाई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि जहरीला पदार्थ खाने की वजह से राम मेवाड़ा की तबीयत बिगड़ी थी। दूल्हे की अपनी पसंद की लड़की से शादी हो रही थी।
तालेड़ा थाना SI देशराज ने बताया- मौत का कारण सामने नहीं आया है। कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक-
अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। दूल्हे ने इसे गलती से खाया या जानबूझकर, ये जांच का विषय है

खाना खाने के एक घंटे बाद मौत

राम मेवाड़ा के मौसेरे भाई देव ने बताया- राम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गुलाब की खेती करता था। उसकी कोटा में शादी तय हुई थी।
आज कोटा से लड़की वाले शादी के लिए गांव आने वाले थे। मंगलवार रात 11 बजे के करीब राम की बिंदौली निकाली थी। बिंदौली में नाते-रिश्तेदारों ने खूब डांस किया था।
देव के मुताबिक तड़के 3 बजे बिंदौली घर पहुंची। दूल्हे ने भी अपने दोस्तों के साथ डांस किया। इसके बाद सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। सुबह साढ़े 4 बजे राम की तबीयत बिगड़ गई और कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]