[aioseo_breadcrumbs]

झोलाछाप लील गया एक खिलखिलाती जिंदगी,,, इंजेक्शन लगाने के बाद नर्सिंग स्टूडेंट की मौत:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद नर्सिंग स्टूडेंट की मौत:परिजन बोले- बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पेट दर्द की शिकायत थी

धौलपुर / बाड़ी

धौलपुर जिले के बाड़ी में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद 24 साल के नर्सिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप मौके से फरार हो गया। घटना बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र की है। स्टूडेंट को पेट दर्द की शिकायत पर झोलाछाप को दिखाया गया था।
बाड़ी कोतवाली के एएसआई धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर मृतक अविनाश (24) के मामा शिवजी मीणा ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि अविनाश (24) मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बीएससी नर्सिंग कर रहा था। वह किसी काम से अपने गांव सिंगोरई (कंचनपुर) आया था।

पेट दर्द की शिकायत पर पहुंचा था

सोमवार की सुबह अविनाश को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे बाड़ी में अंबेडकर पार्क के पास स्थित डॉक्टर ठाकुर दास की क्लिनिक ले गए। जहां झोलाछाप ठाकुर दास ने उसे भर्ती कर इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अविनाश की हालत बिगड़ गई। इसके बाद झोलाछाप ने उसे दो इंजेक्शन और लगाए, जिससे अविनाश बेहोश हो गया। इसके बाद झोलाछाप मौके से फरार हो गया। अचेत हालत में परिजन अविनाश को बाड़ी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवजी मीणा ने ठाकुरदास पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
शिवजी मीणा ने बताया- अविनाश अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। 8 साल पहले बीमारी के चलते पिता की मौत हो गई थी। मां परिवार के सहयोग से खेती-बाड़ी और पशुपालन कर परिवार का खर्चा चला रही है। अविनाश बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले गांव आया था।
कोतवाली थाने के एएसआई धीरेंद्र शर्मा ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम कराया है और परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है।
बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल ने बताया-शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया है। बिसरा जांच के लिए एफएसएल लैब भरतपुर भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया,

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे वहां स्थित संवेदनशील परमाणु क्षेत्र के कारण बेहद गंभीर माना जा

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में

22/3/26

Author: kalkasamrat

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

[the_ad id="2269"]