[aioseo_breadcrumbs]

कर्ज से परेशान अकाउंटेंट ने रची थी लूट की झूठी-कहानी:शादी के खर्च से परेशान था; 2 लाख में जयपुर से बदमाश बुलाए;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कर्ज से परेशान अकाउंटेंट ने रची थी लूट की झूठी-कहानी:शादी के खर्च से परेशान था; 2 लाख में जयपुर से बदमाश बुलाए; खुद ही FIR करवाई

झुंझुनूं

शादी का कर्जा चुकाने के लिए अनाज की दुकान पर अकाउंटेंट ने 14 लाख की लूट की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए देकर जयपुर से 2 लोगों को भी हायर किया था। पुलिस ने मास्टरमाइंड और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट के मामले का खुलासा किया है। इसके साथ ही मास्टरमाइंड की निशानदेही पर 12 लाख कैश उसके घर से बरामद कर लिया है।
मामला झुंझुनूं के रामगढ़ के बिसाऊ थाना इलाके में स्थित अनाज मंडी महनसर रोड का है।
झुंझुनूं के कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया सोमवार को मास्टरमाइंड वाहिद खान (23) और उसके एक साथ अयान पठान (19) निवासी हिंगोनिया (जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा ताहिर पठान अभी फरार है जिसकी तलाश में महाराष्ट्र टीमें भेजी गई है।

लूट की रिपोर्ट देने खुद ही आया था थाने

एसपी ने बताया- वाहिद रामगढ़ की अनाज मंडी में व्यापारी भवानी सिंह के यहां 2 साल से अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था।
6 मई को वाहिद ने बिसाऊ थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह झुंझुनूं से अनाज के 15 लाख रुपए लेकर रोडवेज बस से बिसाऊ सुबह 9 बजे पहुंचा। उसने 1 लाख रुपए ई-मित्र को देने के बाद बाकी 14 लाख रुपए अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर रामगढ़ जा रहा था। महनसर रोड पर पेट्रोल पंप के आगे करीब 9:25 बजे दो अज्ञात व्यक्ति स्प्लेंडर बाइक पर आए और पिस्टल दिखाकर उसकी स्कूटी, मोबाइल और डिग्गी में रखे रुपये लूटकर फरार हो गए।

वाहिद की कॉल डिटेल ने खोले राज

एसपी ने बताया- इसके बाद वाहिद की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। बिसाऊ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर कुल्हरियों की ढाणी के पास वाहिद की स्कूटी और मोबाइल बरामद हो गए थे।
पुलिस के अनुसार, वाहिद के कॉल डिटेल और उसकी लोकेशन की जांच की। साथ ही, उसके संपर्क में आने वाले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी गहन पड़ताल की गई। जांच में पता चला कि घटना के दिन और उससे दो दिन पहले कुछ संदिग्ध नंबरों की लोकेशन रामगढ़ और बिसाऊ के आसपास ही थी। इन्हीं नंबरों के आधार पर जब पुलिस ने वाहिद से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया।

2 लाख में जयपुर से बदमाश बुलाए

पूछताछ में वाहिद ने बताया- उसने लूट की रकम में से 2 लाख रुपए देने का लालच देकर जयपुर ग्रामीण के हिंगोनिया निवासी अयान पठान और उसके साथी ताहिर पठान को लूट का काम सौंपा था। पुलिस ने अयान को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अयान ने भी कबूल किया कि यह सब वाहिद की योजना थी। पूछताछ में सामने आया कि वाहिद ने 12 लाख रुपए अपने घर पर छिपा दिए थे। जबकि 2 लाख स्कूटी में ही छोड़ दिए थे। आरोपी ताहिर और अयान स्कूटी की डिग्गी में से 2 लाख रुपए लेकर स्कूटी छोड़कर वापस जयपुर चले गए।

शादी का कर्जा चुकाने के लिए लूट की साजिश

पूछताछ में सामने आया कि वाहिद पर करीब 10 लाख से ज्यादा रुपए का कर्ज था। 6 महीने पहले उसकी शादी हुई थी और शादी में हुए खर्च के कारण उस पर भारी आर्थिक दबाव था। इसी कर्जे को चुकाने के लिए वाहिद ने लूट की साजिश रची।

पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान

इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में बिसाऊ थाना के कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार और साइबर थाने के कॉन्स्टेबल जितेन्द्र थाकन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झुंझुनूं के कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति देने की घोषणा की है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]