[aioseo_breadcrumbs]

SHO-ASI समेत पूरे स्टाफ पर उनके ही थाने में FIR:कोर्ट ने कहा-पुलिसकर्मी शामिल, सीनियर अफसर करे जांच;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

SHO-ASI समेत पूरे स्टाफ पर उनके ही थाने में FIR:कोर्ट ने कहा-पुलिसकर्मी शामिल, सीनियर अफसर करे जांच; साइबर ठगी के आरोप में हाथ-पैर तोड़ दिए

भरतपुर

डीग जिले में पूरे थाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला साइबर ठगी की दबिश के दौरान महिला के पति से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का है।
गोपालगढ़ थाना SHO मनीष शर्मा, ASI राधाचरण सहित 7 पुलिसकर्मियों, समस्त थाना और 50 अन्य के खिलाफ उन्हीं के थाने में मामला दर्ज हुआ है।
FIR दर्ज करने के आदेश डीग जिले के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 ने मंगलवार को दिए थे। कोर्ट ने डीग एसपी से सीनियर ऑफिसर से जांच कराने के निर्देश दिए थे।
कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा था कि चूंकि मामले में थाने के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसलिए जांच उच्चाधिकारी से करवाएं। बुधवार को पहाड़ी सीईओ गिर्राज प्रसाद मीणा को इसकी जांच सौंपी गई।

अब 4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…

  1. आरोप- पीटते हुए थाने ले गए पुलिसकर्मी याचिकाकर्ता के वकील मुस्ताक अहमद ने बताया- पीड़ित महिला असमीना निवासी हेबतका ने 30 अप्रैल को याचिका लगाई थी। इसमें बताया था कि उसका पति तारीफ अलवर की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह ईद पर घर आया था।
    साइबर ठगी के आरोप में 11 अप्रैल को उसके घर गोपालगढ़ थाने के ASI राधाचरण सहित करीब 5 लोग आए। वे तारीफ को घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। जब असमीना और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्होंने पूरे परिवार को पीटा। इसके बाद तारीफ को पीटते हुए गाड़ी में डालकर थाने ले गए।
  2. शाम को फिर आए, घर में तोड़फोड़ की याचिका में बताया कि उसी दिन शाम को करीब 4 बजे गोपालगढ़ SHO मनीष शर्मा 50 लोगों के साथ असमीना के घर आए। SHO ने असमीना के चाचा फारुख के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। जब असमीना ने SHO को रोका तो उन्होंने असमीना को पीटना शुरू कर दिया।
  3. अगले दिन पति को छोड़ा, पैर तोड़ दिए थे 12 अप्रैल को पुलिस ने तारीफ को थाने से छोड़ दिया। जब तारीफ घर आया तो उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी थे। तारीफ को सीकरी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर से पता लगा कि उसके दोनों पैर टूट गए हैं। तारीफ को इलाज के लिए जयपुर लेकर गए।
  4. अधिकारियों ने नहीं सुनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया असमीना ने डीग एसपी राजेश मीणा और आईजी राहुल प्रकाश से SHO मनीष शर्मा की शिकायत की थी। वहां कोई सुनवाई नहीं होने पर 30 अप्रैल को कामां कोर्ट में SHO मनीष शर्मा और 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका लगाई।
    कोर्ट के आदेश के बाद गोपालगढ़ थाना SHO मनीष शर्मा, ASI राधाचरण, हेड कॉन्स्टेबल विनोद व हितेश, कॉन्स्टेबल साहिल खान, रूपन कुमार व अजयभान सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी और 50 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]