[aioseo_breadcrumbs]

भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित नृत्य शिविर का पोस्टर विमोचन किया देवनानी ने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित नृत्य शिविर का पोस्टर विमोचन किया देवनानी ने

अजमेर, राजस्थान – अजमेर कथक कला केंद्र एवं विविधता कला एवं सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 1 जून से 15 जून 2025 तक सूचना केंद्र, अजमेर में आयोजित होने वाले विशेष नृत्य प्रशिक्षण शिविर का पोस्टर विमोचन आज राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया।

विमोचन अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि “भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु इस प्रकार के सांस्कृतिक शिविरों का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। यह पहल नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य करेगी।” उन्होंने विद्या कला के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था को इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संस्था की निदेशक दृष्टि राय ने जानकारी दी कि यह नृत्य शिविर विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें कथक नृत्य की विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हुए आत्मविश्वास और कलात्मक क्षमता को विकसित करना है। प्रशिक्षण शिविर 1जून से 15 जून तक सूचना केंद्र अजमेर में आयोजित होगा

इस अवसर पर जनसंख्या समाधान प्रकल्प के जिलाध्यक्ष डॉ. राजू शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]