KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया 53 विकास कार्यों का शुभारम्भअजमेर को मिली 472 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया 53 विकास कार्यों का शुभारम्भअजमेर को मिली 472 करोड़ की सौगात

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया 53 विकास कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर को मिली 472 करोड़ की सौगात
अजमेर, 01 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य में 53 सड़कों का उन्नयन एवं पुलों तथा आरयूबी के निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। अजमेर जिले में 472.27 करोड़ के विकास कार्यों का वीसी के माध्यम से गुरूवार को शुभारंभ किया गया। विधायक श्री सुरेश टांक एवं श्री शंकर सिंह रावत तथा विशेषाधिकारी श्री रोहिताश्व सिंह तोमर भी वीसी कक्ष में उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य में 3378 करोड़ के 53 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अजमेर जिले के लिए 2 कार्यों का लोकार्पण तथा 2 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों की लागत 472.27 करोड़ है। इन विकास कार्यों से आमजन को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने बताया कि सरवाड़ से भाटोलाव रोड़ पर सीसी सड़क कार्य का लोकार्पण किया गया। इसकी लागत 2.21 करोड़ आई। यह सीसी सड़क 8 किमी के लिए निर्मित हुई। इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य पुराना एनएच 8 सड़क नए बस स्टेण्ड किशनगढ़ से फरासिया फाटक का भी लोकार्पण हुआ। इस 9.1 किमी लम्बे विकास कार्य पर 11.72 करोड़ की राशि व्यय हुई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा 458.34 करोड़ की राशि के कार्यो का शिलान्यास भी किया गया। अंराई सरवाड सेक्शन एसएच-7 ई सड़क का निर्माण 189.09 करोड़ की राशि से होगा। यह सड़क 44.26 किमी लम्बाई के लिए बनेगी। इससे किशनगढ़ एवं सरवाड़ विधानसभा के निवासी लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार ब्यावर मसूदा गोयला एसएच-26 ए का कार्य 269.25 करोड़ की लागत से 66.77 किमी लम्बाई के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विकास दीक्षित, अधीक्षण अभियंता श्री अशोक तंवर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Skip to content