[aioseo_breadcrumbs]

पुष्कर घाटी में फंदे पर लड़की का शव लटका मिला:घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे और डंडा,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुष्कर घाटी में फंदे पर लड़की का शव लटका मिला:घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे और डंडा, सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का जिक्र

अजमेर / पुष्कर

पुष्कर-अजमेर मार्ग पर पुष्कर घाटी में सड़क किनारे बनी सांझी छत पर सोमवार सुबह लड़की शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर खून के धब्बे और एक लकड़ी का डंडा मिला है। वहीं एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र है। सूचना पहुंची पुष्कर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया है, वहीं सुसाइड नोट को कब्जे में लिया।
पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया-17 वर्षिय लड़की की पहचान कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

खून के धब्बे और डंडा मिला,

सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का जिक्र
पुलिस ने बताया- मौके पर दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले है। वहीं एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। हत्या और सुसाइड के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
लड़की के शव को पुष्कर राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]