KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » जयपुर में आंधी-बारिश:तापमान में गिरावट; राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून

जयपुर में आंधी-बारिश:तापमान में गिरावट; राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून

Spread the love

जयपुर में आंधी-बारिश:तापमान में गिरावट; राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून

जयपुर

जयपुर में गुरुवार देर रात आंधी चली और बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। इससे पहले राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया। अधिकांश हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहा।
इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही इस बार केरल में मानसून की एंट्री देरी से हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं।

गर्मी के तेवर होंगे तेज

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर तेज रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में भी टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया। इसके अलावा बूंदी में तापमान 42, बाड़मेर में 41.5, फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोटा और उदयपुर में उमस, रात में बढ़ी गर्मी
इधर, मध्य राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई। जयपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली और हल्की उमस से लोग परेशान रहे। इन जिलों में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज हो गई।
जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह बूंदी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6, उदयपुर में 27, डूंगरपुर में 27.5 और बांसवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम में बदलाव की संभावना

राजस्थान, पंजाब सीमा के ऊपर अभी भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर एरिया में मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग ने इन एरिया में 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है।

Skip to content