[aioseo_breadcrumbs]

कुएं में उतरे पिता-पुत्र कीचड़ में फंसे, मौत:पानी की मोटर बाहर निकालने के लिए गए थे, ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुएं में उतरे पिता-पुत्र कीचड़ में फंसे, मौत:पानी की मोटर बाहर निकालने के लिए गए थे, ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भरतपुर

खेत में पंखे (मोटर) को निकालने कुएं में उतरे एक पिता और उनका बेटा कीचड़ में धंसकर मौत के मुंह में समा गए। पिता को बचाने के प्रयास में बेटा भी कीचड़ में फंस गया। जिसे 2 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। घटना के तुरंत बाद ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। स्थानीय लोगों व प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसा डीग में गुरुवार सुबह 7:30 बजे कामा गेट क्षेत्र के बरई रोड स्थित एक खेत में हुआ।

सुबह 7 बजे कुएं में उतरे थे, आधे घंटे बाद हुआ हादसा

डीग शहर के रहने वाले धर्मसिंह (55) और उनका बेटा बंटी (23), गुरुवार सुबह 7 बजे बरई रोड स्थित हुकम सैनी के खेत में पहुंचे थे। उन्हें खेत में लगी कुएं की मोटर निकालने के लिए बुलाया गया था। पिता-पुत्र रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन नीचे कीचड़ अधिक था। लगभग 7:30 बजे धर्मसिंह कुएं के अंदर फिसलकर कीचड़ में फंस गए।

बेटे ने बचाने की कोशिश की, खुद भी फंस गया

धर्मसिंह के कीचड़ में फंसने पर उनका बेटा बंटी चिल्लाया और तुरंत अपने पिता को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी कीचड़ में धंस गया। घटनास्थल पर मौजूद खेत मालिक हुकम सैनी भी यह सब देखकर घबरा गये और लोगों को बुलाने दौड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों व औजारों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया।

पहले निकाले गए धर्मसिंह, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करीब 8 बजे धर्मसिंह की शर्ट एक हुक में फंस गई, जिससे ग्रामीणों ने उसे ऊपर खींच लिया। मौके पर मौजूद पुलिस व डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस से डीग के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

2 घंटे बाद निकाला गया बंटी, बचाया नहीं जा सका

इसके बाद बंटी को बाहर निकालने के लिए नगर परिषद की टीम, भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन मौके पर तैनात की गई। लेकिन बंटी केवल अंडरवियर में था, जिससे रेस्क्यू में काफी कठिनाई आई, क्योंकि उसका शरीर हुक में नहीं अटक पा रहा था। अंततः करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और डीग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धर्मसिंह और बंटी दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। बंटी 2 भाइयों में छोटा था और दोनों पिता के साथ मिलकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा यह परिवार अब इस हादसे के बाद गहरे शोक में डूब गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद की मांग की है। डीग पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]